फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पंजीकरण न कराया तो घर से कुत्ते को उठा ले जाएगी निगम की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पंजीकरण न कराया तो घर से कुत्ते को उठा ले जाएगी निगम की टीम
विज्ञापन

गाजियाबाद। पालतू कुत्तों का पंजीकरण न कराया तो नगर निगम की टीम घर से कुत्ते को उठा ले जाएगी। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम अधिकारी अब कुत्ता पालने वालों पर सख्ती की तैयारी कर रही है। शहर में करीब 25 हजार लोग ऐसे हैं, जो कुत्ता पालते हैं लेकिन नगर निगम में पंजीकरण सिर्फ 1375 लोगों ने कराया है।
नगर निगम ने एक साल पहले कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। पंजीकरण के लिए एक हजार रुपये सालाना शुल्क निर्धारित किया था। लोगों को दफ्तर में आने की बजाय घर बैठे ही पंजीकरण कराने की सहूलियत देने के बावजूद 14 महीने में महज 1375 लोगों ने पंजीकरण कराया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए नगर निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर अब नगर निगम अधिकारी ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर कुत्ते जब्त करने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने अभी तक कुत्ते का पंजीकरण नहीं कराया है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह का कहना है कि बिना पंजीकरण कुत्ते को पालने वाले लोगों को सफाई सुपरवाइजरों के सहयोग से चिह्नित कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे होगा ऑनलाइन पंजीकरण
कुत्ते का नगर निगम में पंजीकरण कराने के लिए आप नगर निगम की वेबसाइट या गूगल प्ले स्टोर से गाजियाबाद नगर निगम पेट रजिस्ट्रेशन नाम का एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर आपको नया रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का नवीनीकरण, पंजीकरण का स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी। नया पंजीकरण कराने के लिए आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाना होगा और इसके बाद डॉग का नाम, उम्र, नस्ल, रेबीज वैक्सीनेशन की तारीख और वैक्सीनेशन की ड्यू डेट की जानकारी देनी होगी। इसी के साथ कुत्ते की दो अलग-अलग फोटो और एक मालिक के साथ फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद कुत्ते के मालिक को ऑनलाइन फार्म पर ही अपना नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता, आईडी, अपना फोटो, साइन, एड्रेस प्रूफ, वैक्सीनेशन बुक अपलोड करनी होगी। इसके बाद पेमेंट गेटवे से शुल्क के रूप में 1500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद पंजीकरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नगर निगम के अधिकारी इन दस्तावेजों का सत्यापन कर पंजीकरण को स्वीकृत कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed