फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ठेकेदारों ने नहीं डाले टेंडर, अब नाले खुद साफ करेंगे निगम कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ठेकेदारों ने नहीं डाले टेंडर, अब नाले खुद साफ करेंगे निगम कर्मचारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के 66 बड़े नालों की सफाई के लिए जारी की गई निविदा में दूसरी बार भी ठेकेदारों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। तीन साल से नाला सफाई का भुगतान न होने की वजह से इनमें से एक भी नाले की सफाई के लिए टेंडर नहीं मिला। ऐसे में अब नगर निगम ने इन नालों को अपने संसाधनों और कर्मचारियों से साफ कराने का निर्णय लिया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मिनी पोकलेन, फासिंग मशीनों और जेसीबी के माध्यम से नाले साफ कराएंगे।

शहर के 650 छोटे-बड़े नालों में से 66 बड़े नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने 10 मई से 24 मई के बीच दो बार टेंडर जारी किए। दोनों बार एक भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला। इसकी वजह से निगम अधिकारियों के लिए अब 30 जून तक सभी नालों की सफाई कराना चुनौती बन गया है। इनमें कई ऐसे बड़े नाले हैं, जिनकी सफाई कराकर सिल्ट उठाने में ही 20 दिन से ज्यादा का समय लग जाएगा। बकाया भुगतान न होने की वजह से ठेकेदारों की ओर से किए गए टेंडर बहिष्कार के बाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग जल्द ही अपने संसाधनों से नालों की सफाई शुरू कराएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि अगले सप्ताह से नालों की सफाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

निगम के पास मौजूद संसाधन
20 मिनी पोकलेन मशीन छोटे नालों के लिए
24 जेसीबी मशीन बड़े नालों के लिए
05 फासिंग मशीन, मध्यम चौड़ाई के नालों के लिए
इन प्रमुख नालों के लिए मांगे गए थे टेंडर
1. हापुड़ चुंगी से हरसांव होते हुए गोविंदपुरम सी-ब्लॉक
2. राजनगर रेलवे क्रॉसिंग से इंग्राहम स्कूल तक।
3. विवेकानंद नगर से मुखर्जी पार्क होते हुए साउथ साइड जीटी रोड तक।
4. शास्त्री नगर सी-ब्लॉक से बाग वाली कॉलोनी।
5. राजनगर सेक्टर-1 से इंडो जर्मन अस्पताल तक।
6. गोविंदपुरम पुलिस चौकी से ई-ब्लॉक तक।
7. दौलतपुरा पुल के नीचे से आईएमएस कॉलेज।
8. हापुड़ रोड से चिरंजीव विहार तक।
9. रजापुर फ्लाईओवर से चिरंजीव विहार।
10. गुलधर इंडस्ट्रियल एरिया में।
11. संजय नगर में ट्रांजिट हॉस्टल से रामलीला ग्राउंड होते हुए एसबीआई तक।
12. पीएसी चौक से लेकर मोती मस्जिद-हिना पब्लिक स्कूल होते हुए साई उपवन तक।
13. पटेल नगर से शिब्बनपुरा, पटेल मार्ग, मेरठ रोड तक।
14. चौधरी मोड़ से दौलतपुरा फ्लाईओवर होते हुए रेलवे लाइन तक।
15. डासना गेट से रमतेराम रोड होते हुए जस्सीपुरा मोड़ तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed