फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नलकूपों की बिजली से घरों में चल रहे थे कूलर-पंखे, विद्युत निगम ने भेजे नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नलकूपों की बिजली से घरों में चल रहे थे कूलर-पंखे, विद्युत निगम ने भेजे नोटिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। पार्कों में लगे नलकूपों के बिजली कनेक्शन से नगर निगम के कर्मचारी आवासों में कूलर और पंखे चलाए जा रहे थे। विद्युत निगम ने चेकिंग की तो मामला पकड़ा गया। अब विद्युत निगम की ओर से इन आवासों में रह रहे कर्मचारियों को 50 से 90 हजार रुपये जुर्माना लगाकर नोटिस भेजे गए हैं। इतनी बड़ी रकम के नोटिस मिलने से परेशान कर्मचारियों ने नगर निगम के महाप्रबंधक से मिलकर आपत्ति जताई। उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप कर विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजने और नोटिस निरस्त कराने की मांग की है।

नगर निगम के जलकल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी से शिकायत की। उनका कहना है कि निगम के सभी नलकूपों पर विद्युत मीटर लगे हुए हैं। इन मीटर के जरिये बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है और मीटर के माध्यम से ही बिल का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में बिजली चोरी का मामला नहीं बनता। इसके बाद भी कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जुर्माना लगाया गया है। यूनियन की ओर से राजदेव त्यागी व कर्ण सिंह यादव ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को इसमें हस्तक्षेप कर नोटिसों को निरस्त कराया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे तक महाप्रबंधक से वार्ता की और उनकी ओर से विद्युत निगम को पत्र भेजने के आश्वासन पर ही वह लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed