फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आज से भजनपुरा भी जाएंगी चार इलेक्ट्रिक बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आज से भजनपुरा भी जाएंगी चार इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

गाजियाबाद। इलेक्ट्रिक बसों में अब लोग भजनपुरा दिल्ली तक सफर कर सकेंगे। सोमवार से परिवहन निगम पुराना बस अड्डे से भजनपुरा तक चार बसों का संचालन शुरू करेगा। इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को तुलसी निकेतन बॉर्डर पर ऑटो बदलने के झंझट से निजात मिल जाएगी और वह सीधे दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे। इस चौथे रूट पर 4 बसों के उतारे जाने के बाद अब शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी।
इससे पहले परिवहन निगम ने शनिवार को कौशांबी से मुरादनगर तक चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के रूट को मोदीनगर तक बढ़ाकर 10 बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई थी। दिलशाद गार्डन से मसूरी तक पांच और पुराना बस अड्डा से लोनी तक 10 बसों के संचालन से भी यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इलेक्ट्रिक बस डिपो के इंचार्ज पीआर बिलवारिया ने बताया कि सोमवार से शहर का चौथा रूट शुरू कर पुराना बस अड्डे भजनपुरा तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन ट्रायल के तौर पर देखा जाएगा कि इस रूट पर बसें बढ़ाने की जरूरत है या नहीं। यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

लोनी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर की गई 10
पुराना बस अड्डे से लोनी रूट पर शुरुआत में 5 इलेक्ट्रिक बसों को उतारा गया था। इस रूट पर यात्रियों की प्रतिक्रिया बेहद अच्छी रही। बसों को यात्री खूब मिल रहे हैं। इसके बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर अन्य सभी रूटों से ज्यादा यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed