{"_id":"62683dd0dc07d65b561c6922","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2374998103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा : 126 करोड़ की कर चोरी में चार और फर्मो पर छापे, एक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा : 126 करोड़ की कर चोरी में चार और फर्मो पर छापे, एक पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकंजा : 126 करोड़ की कर चोरी में चार और फर्मो पर छापे, एक पर केस
गाजियाबाद। लोहा कारोबार की 43 फर्मों में 126.04 करोड़ की कर चोरी पकड़े जाने के बाद वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को चार और फर्मों पर छापे मारे। इनमें गाजियाबाद की दो, बुलंदशहर और नोएडा की एक-एक फर्म है। गाजियाबाद की फर्म के खिलाफ साहिबाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोएडा की फर्म पर कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। 16 लाख से अधिक की नकदी उनके सुपुर्द की गई।
अपर आयुक्त अदिति सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले 638.36 करोड़ का फर्जी लेनदेन पकड़ा गया था। बोगस फर्मों के दस्तावेज की जांच के दौरान कुछ और फर्मों के नाम सामने आए। इनके खरीद-फरोख्त के बिल में गड़बड़ी की आशंका मिलने पर छापे मारे गए। नोएडा की आयरन स्क्रैप और आयरन स्टील सरिया ट्रेडर फर्म प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के इसी नाम से तीन और कार्यस्थल हैं। इन फर्मो के स्टॉक के रिकार्ड और मौके पर मौजूद स्टॉक में भारी अंतर मिला। 20 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद-फरोख्त के दस्तावेज बरामद हुए। 51 लाख की आईटीसी को रिवर्स कराते हुए एक करोड़ 90 लाख का अर्थदंड व्यापारी से जमा कराया गया है। 20 करोड़ की फर्जी खरीद-फरोख्त पर अलग से कर और अर्थदंड जमा कराया जाएगा। छापे के दौरान अधिकारियों ने सभी डेस्कटॉप, छह मोबाइल का डाटा भी क्लोन कराया है। सिकंदराबाद में हनु स्टील पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को उपलब्ध और दर्ज स्टॉक में अंतर मिला। इस पर अधिकारियों ने व्यापारी से 20 लाख रुपये जमा कराए हैं।
वाणिज्य कर अधिकारियों ने आयकर की भी चोरी पकड़ी
प्रदेश में पहली बार वाणिज्य कर अधिकारियों ने आयकर की भी चोरी पकड़ी है। अपर आयुक्त अदिति सिंह ने बताया कि नोएडा में प्राइम की जांच के दौरान आयकर अधिकारियों को इनपुट दिया गया। इस दौरान आयकर अधिकारियों को व्यापारी के पास उपलब्ध नकदी में से जरूरी खर्चेे के लिए धनराशि छोड़ते हुए 16 लाख 87 हजार 850 रुपये जमा कराए गए। मिले दस्तावेजों के आधार पर आयकर की चोरी सामने आई। विभाग से मिले इनपुट पर आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीए ने दर्ज कराई एफआईआर
गाजियाबाद जोन-1 में प्रदीप ट्रेडर्स पर छापा मारने के लिए टीम राधाकृष्ण मार्ग स्थित पते पर पहुंची। अपर आयुक्त ग्रेड-2 यूएस दुबे ने बताया कि फर्म संचालक प्रदीप ने फर्जी प्रपत्रों से पंजीयन हासिल किया। मौके पर अधिकारियों को प्रदीप सिंह का घर मिला, लेकिन यह प्रदीप सिंह फर्म का मालिक नहीं, चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। जांच में सामने आया कि जीएसटी नंबर के लिए फर्म मालिक सीए के बिजली के बिल का इस्तेमाल किया। इस पर सीए ने साहिबाबाद थाने में फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फर्म से करीब सवा करोड़ की टैक्स चोरी मिली है। इसके अलावा गाजियाबाद में एसबीआई ने खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड की जांच की। इसमें फर्म द्वारा 51.2 लाख की टैक्स चोरी मिली है। पिछले साल जनवरी से शुरू हुई फर्म ने 20 करोड़ की फर्जी खरीद फरोख्त भी की। मौके पर व्यापारी से 45 लाख रुपये का कर और अर्थदंड जमा कराया गया है।
इन फर्मों के खंगाले दस्तावेज
1. प्रदीप ट्रेडर्स : साहिबाबाद की बताई गई फर्म की जगह सीए का मकान मिला, बिजली के बिल से कराया था जीएसटी पंजीयन, सवा करोड़ की कर चोरी मिली, एफआईआर दर्ज
2. खेकड़ा कास्टिंग . मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र, गाजियाबाद की इस फर्म में 20 करोड़ के फर्जी बिल मिले, 51 लाख की आईटीसी वसूली जा चुकी थी।
3. हनु स्टील : सिकंदराबाद, बुलंदशहर की इस फर्म में रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक की जांच में अंतर मिला, 20 लाख रुपये अर्थदंड और कर के रूप में जमा कराए गए।
4. प्राइम प्रेसिंग टूल : नोएडा की इस फर्म के चार कार्यस्थलों पर छापा लगा, 20 करोड़ के फर्जी बिलों से 51 लाख की आईटीसी वसूली जा चुकी थी, 1.90 करोड़ जमा कराए गए।