फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ऑफिसर सिटी में बिजली गुल, लिफ्ट और पानी का संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ऑफिसर सिटी में बिजली गुल, लिफ्ट और पानी का संकट
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसायटी में केबल जलने की वजह से तीन टावर में बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। जनरेटर से भी बिजली सप्लाई न मिल सकी तो गर्मी में बेहाल लोगों का गुस्सा भड़क गया। तड़के चार बजे वह बिल्डर के खिलाफ तहरीर देने नंदग्राम थाने पहुंचे। दो टावर में फाल्ट ठीक कर सुबह करीब 5:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई। एम-टावर में बुधवार देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसकी वजह से टावर की लिफ्ट और पानी की आपूर्ति भी ठप रही।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर ने कनेक्शन का फिटिंग कराकर मीटर लगवाने की बजाय सीधे केबल से घरों में बिजली आपूर्ति दे रखी है। गर्मी के दिनों में अब एसी का लोड बढ़ने से केबल फुंक रही हैं। तीन दिनों में दो बार केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है। मंगलवार देर रात करीब दो बजे एम ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर केबल जल गई। इससे एम, एन और ओ टावर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। गर्मी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी से शिकायत करने पहुंचीं महिलाएं
बिल्डर के खिलाफ पूर्व में कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने से गुस्साई सोसायटी की महिलाएं बुधवार दोपहर डीएम आरके सिंह और एसएसपी मुनिराज जी से मिलने पुलिस मुख्यालय और कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दोनों ही अधिकारी नहीं मिल पाए। डीएम पहले बैठक ले रहे थे और उसके बाद बिना उनसे मिले ही चले गए। प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने बिल्डर से उनकी वार्ता कराकर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौदहवीं मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़ना पड़ा
लोकेश ने बताया कि एम-टावर में बुधवार को दिन भर बिजली की आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से लिफ्ट और पानी की आपूर्ति बंद रही। लोगों को चौदहवीं मंजिल तक लोगों को सीढ़ियों से आना-जाना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बोतलबंद पानी खरीदकर नहाए
एम-टावर निवासी दिपेश अरोरा ने बताया कि जनरेटर से पावर बैकअप भी नहीं मिल पाया। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। बुधवार सुबह नौकरी पेशा लोगों को ड्यूटी और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्क्त हुई। नहाने के लिए भी बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा।
विधायक के आवास पर देंगे धरना
निवासियों का कहना है कि सोसायटी की समस्याओं की शिकायत जीडीए के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिला प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। अब अधिकारी सुनवाई नहीं करेंगे तो वह विधायक के आवास पर जाकर धरना देंगे।

कोट
जीडीए के प्रवर्तन जोन एक के प्रभारी प्रशांत गौतम का कहना है कि सोसायटी के लोगों ने पूर्व में सामान्य समस्याओं को लेकर शिकायत की थी। इस पर बिल्डर को समस्या हल कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी बिजली कटौती के संबंध में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed