फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

धोबीघाट आरओबी की बाधाएं होंगी दूर, केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
धोबीघाट आरओबी की बाधाएं होंगी दूर, केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

गाजियाबाद। धोबीघाट आरओबी के निर्माण में आई रक्षा मंत्रालय की जमीन का अड़ंगा जल्द दूर होगा। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शनिवार को निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को रक्षा मंत्रालय को पत्र और संबंधित दस्तावेज भेजने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में खुद पैरवी कर बाधा दूर कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मई में इस आरओबी पर वाहनों का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। धोबीघाट आरओबी का 76 मीटर लंबा धनुषाकार एक गर्डर बीते साल रख दिया गया था, इस पर सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है। अब विजयनगर की ओर 76 मीटर लंबा दूसरा स्पैन रखा गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रेल यातायात व विद्युत ब्लॉक लिया गया था। अब 11 अप्रैल को एक और ब्लॉक लेकर बाकी बचा काम पूरा किया जाएगा। अपनी प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर उन्होंने रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। वीके सिंह ने बताया कि विजय नगर की ओर रक्षा मंत्रालय की जमीन की अड़चन भी जल्द दूर कर ली जाएगी। इसके लिए रेलवे के अधिकारी रक्षा मंत्रालय से पत्राचार करेंगे।

मेट्रो की तरह तीन मंजिला होगा रेलवे स्टेशन, प्रोेजेक्ट तैयार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। स्टेशन की बिल्डिंग को मेट्रो स्टेशन की तरह तीन मंजिला बनाया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-3 पर बने कार्यालयों को तोड़कर जगह खाली कराई जाएगी। रेल लाइन से 10 मीटर की ऊंचाई पर वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। ऊपरी मंजिलों पर ही सभी अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे। स्टेशन को बजरिया सिटी साइड और विजयनगर साइड से दीवार बनाकर सुरक्षित किया जाएगा। आने वाले समय में यह स्टेशन मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इसकी भी समीक्षा की। फिलहाल रेलवे इंजीनियरों ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed