फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पूर्व सहकर्मी से परेशान होकर नर्स ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पूर्व सहकर्मी से परेशान होकर नर्स ने दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। नर्स का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने एक पूर्व सहकर्मी रिजवान पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि युवती का नाम रिंकी नागर था। 11 मार्च को अमरोहा निवासी रिंकी के पिता छोटेलाल सिंह ने कई बार उसे कॉल की लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उसकी सहेली को सूचना दी। मौके पर पहुंची सहेली ने गेट बंद होने की बात कही और पुलिस को बुलाकर गेट तोड़ा गया। रिंकी के पिता छोटेलाल ने बताया कि उनकी बेटी पहले गजरौला के एक अस्पताल में नौकरी करती थी। आरोपी रिजवान निवासी मुरादाबाद भी उसी अस्पताल में था। वह उसे परेशान करता था। उसी के चक्कर में बेटी ने वहां से नौकरी छोड़कर कुछ महीने पहले सर्वोदय अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। रिजवान द्वारा परेशान करने की बात रिंकी ने अपनी बहन को बताई थी। छोटेलाल ने बताया कि 10 मार्च को उनकी रिंकी से बात हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 10 मार्च की रात को रिंकी और रिजवान के बीच वीडियो कॉल हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के लिए एक टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed