फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गौड़ और दिव्यांश बिल्डर के 18 ठिकानों पर आयकर का छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गौड़ और दिव्यांश बिल्डर के 18 ठिकानों पर आयकर का छापा
विज्ञापन

गाजियाबाद। आयकर विभाग की टीम ने गौड़ और दिव्यांश बिल्डर के दिल्ली-एनसीआर के 18 ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा। आयकर चोरी के मामले में बुधवार सुबह करीब छह बजे गौड़ संस ग्रुप के मालिक मनोज गौड़ के इंदिरापुरम सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। वहीं दूसरी ओर इंदिरापुरम के अभयखंड स्थित आईआरएस सोसायटी में दिव्यांश बिल्डर के मालिक चंद्रजीत पाठक के आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा।
सुबह से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। कार्रवाई में विभागीय टीम ने मौके से बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं। दिनभर चली कार्रवाई में विभिन्न ठिकानों पर किसी को आने और जाने नहीं दिया गया। टीम की ओर से दोनों बिल्डरों के विभिन्न खातों के दस्तावेजों की जांच जारी रही। ठिकानों पर मौजूद बिल्डर के परिवार के लोगों और कर्मचारियों ने लंबी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक आयरक चोरी के मामले में पूछताछ की प्रक्रिया जारी रही। दोनों बिल्डरों के चार्टर्ड एकाउंटेंट और व्यापारिक सहयोगियों से भी टीम पूछताछ करेगी। स्थानीय लोगों की मानें तो दिव्यांग बिल्डर ग्रुप के मालिक चंद्रजीत पाठक बीते मंगलवार को विदेश यात्रा से लौटे हैं। वतन वापसी के साथ ही आयकर विभाग की कई टीमों ने उनके विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा। सुबह तड़के हुई कार्रवाई के कारण घरेलू कर्मचारियों को आने नहीं दिया गया। परिवार के सदस्यों से चली दिनभर पूछताछ के चलते खाना भी ऑनलाइन मंगवाया गया। डिलीवरी ब्वॉय ने ऑनलाइन खाने का ऑर्डर विकास के नाम से किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed