फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

साढ़े तीन हजार ने जमा नहीं कराए असलहे, जारी होगा नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
साढ़े तीन हजार ने जमा नहीं कराए असलहे, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के पहले शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए थानों में असलहे जमा कराने के आदेश चुनाव आयोग ने दिए थे। आदेश के बावजूद करीब साढ़े तीन हजार लाइसेंस धारकों ने असलहे जमा नहीं कराए। अब ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

जिले में 14 हजार से अधिक लाइसेंसी असलहे हैं। दिसंबर में आदेश आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजकर असलहा जमा कराने के लिए कहा था। जनवरी में अधिसूचना जारी होने तक 10 हजार 518 असलहा धारियों ने थानों और पर असलहे जमा करा दिए थे। एसपी देहात ईरज राजा ने बताया कि जिले में 95 प्रतिशत के करीब असलहे जमा कराए गए हैं। बैंक सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा में लगे कर्मी या जिन लोगों ने जान को खतरा बता आवेदन किया था उन लोगों को छूट दी गई थी। करीब पांच सौ लाइसेंस धारी ऐसे हैं जो कहीं बाहर रह रहे हैं। इस लिए ऐसे लोगों के असलहे जमा नहीं कराए जा सके। एडीएम सिटी विपिन कुमार ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने आदेश के बाद भी बिना कोई भी उपयुक्त कारण बताए असलहा थाने में जमा नहीं कराया है उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। यदि जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 10 मार्च को मतगणना के बाद असलहे वापस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्किलवार थानों में जमा असलहे
कोतवाली सर्किल 1570
सिहानी गेट 1452
कविनगर 1975
इंदिरापुरम 685
साहिबाबाद 1060
लोनी 775
सदर 1645
मोदीनगर 1356
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed