फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सपा शहर अध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष के बूथ पर 74 फीसदी हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सपा शहर अध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष के बूथ पर 74 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में मोदीनगर को छोड़ अन्य सीटों पर मतदान भले कम रहा हो, लेकिन शहर व जिलाध्यक्षों के बूथों पर मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष व सपा के महानगर अध्यक्ष के बूथों पर सबसे ज्यादा 74 फीसदी मतदान हुआ। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के बूथ पर 52.7 फीसदी मतदान रहा। हालांकि विधानसभा सीट के कुल मतदान प्रतिशत की तुलना में यह करीब पांच फीसदी ज्यादा रहा।
विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पदाधिकारियों को वोट प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी दे रखी थी। भाजपा ने तो अपना एक-एक वोट डलवाने के लिए पन्ना प्रमुख भी बना रखे थे। सभी दलों के महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने के लिए खूब जोर भी लगाया। हालांकि इसमें अधिकांश पदाधिकारियों को सफलता भी मिली है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मोदीनगर के प्रमिला देवी जूनियर हाईस्कूल में बूथ संख्या-120 पर मतदान किया। यहां 859 मतदाता थे और 631 ने मतदान किया। यानी करीब 74 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने सिद्धार्थ जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 456 पर वोट किया। इस बूथ पर कुल 914 में से 679 लोगों ने वोट किया। यहां 74.28 फीसदी मतदान हुआ। वहीं संजीव शर्मा ने शालीमार गार्डन एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में वोट किया। उन्होंने बताया कि इस बूथ पर 52.7 फीसदी मतदान हुआ। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के गाजियाबाद पब्लिक स्कूल के बूथ पर वोट किया। उन्होंने बताया कि उनके बूथ पर करीब 53.4 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने बताया कि उन्होंने प्रहलाद गढ़ी में बूथ संख्या-306 पर वोट डाला है। उनका कहना है कि इस बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed