{"_id":"620aaf1fd55d1b282435f8dc","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2340894128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन डिजाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन डिजाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपने काम के तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सोसायटी के जे-ब्लॉक में 1106 फ्लैट में सतीश दीक्षित रहते हैं। उनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी आशा, बड़ी बेटी श्रुति, मझली बेटी आयुषी और छोटा बेटा निकिश रहता है। आयुषी (25) नोएडा के सेक्टर-5 स्थित गौरव स्टूडियो में पिछले तीन साल से फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे आयुषी ने फ्लैट की बालकॉनी में जाकर मूढ़े पर चढ़कर छलांग लगा दी। आवाज होने पर मां ने जब बालकनी में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। श्रुति के के साथ नीचे दौड़ पड़ीं। पति को घटना के बारे में बताया। सतीश की मेरठ रोड पर नमकीन बनाने की फैक्टरी है। स्थानीय निवासियाें की सूचना पर नंदग्राम थाना प्रभारी अमित काकरान मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। मौके पर पुलिस को सवा पेज का सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आयुषी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।