फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: थाना प्रभारी की फोटो लगाकर अधिवक्ता से 35 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
थाना प्रभारी की फोटो लगाकर अधिवक्ता से 35 हजार ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के सादतनगर इकला निवासी अधिवक्ता कर्मवीर सिंह से साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर वेव सिटी थाना प्रभारी का फोटो लगाकर 35 हजार रुपये मदद मांगी। विश्वास में लेकर शातिर ने उनसे रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में कर्मवीर को ठगी का पता चला तो उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिवक्ता कर्मवीर सिंह का कहना है कि 16 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मेसेज आया। जिसकी प्रोफाइल पर तत्कालीन वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार की फोटो लगी थी। मेसेज करने वाले ने उनसे मदद मांगी और 35 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात कहकर अगले दिन रुपये लौटने को कहा। विश्वास में आकर उन्होंने फोन पे के जरिये शातिर को 35 हजार रुपये भेज दिए। रुपये देव हरिभाऊ नाम के व्यक्ति के खाते में गए। अगले दिन उन्हें इस ठगी का पता चला। उन्होंने दो दिन तक यूपी कॉप पर ऑनलाइन एफआइआर कराने का प्रयास किया। लेकिन एफआरआर नहीं हुई तो उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

केवाईसी के नाम पर एक लाख ठगे
गाजियाबाद। मसूरी निवासी मोहम्मद अली के बैंक खाते की केवाइसी करने के नाम पर शातिरों ने उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने ऑनलाइन शिकायत कर साइबर सेल में भी शिकायत की। मोहम्मद अली का कहना है कि दो मार्च को उनके मोबाइल फोन पर बैंक का मेसेज आया। जिसमें खाते की केवाईसी के लिए लिंक दिया गया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। मामले में मसूरी थाने में केस दर्ज कराया गया है। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed