{"_id":"63deaf62fcc7be70c1773a15","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd251789713-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कपड़ों के नीचे पैर पर चरस का पैकेट बांधकर तस्करी करने वाली दो महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कपड़ों के नीचे पैर पर चरस का पैकेट बांधकर तस्करी करने वाली दो महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों के नीचे पैर पर चरस का पैकेट बांधकर तस्करी करने वाली दो महिला गिरफ्तार
गाजियाबाद। कपड़ों के नीचे पैर पर चरस का पैकेट बांधकर तस्करी करने वाली दो महिला तस्करों को क्राइम ब्रांच और मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो करोड़ रुपये की कीमत की 10 किलोग्राम चरस बरामद की है। ये बिहार से तस्करी से बस, रेल व कार के जरिये दिल्ली एनसीआर में आती है और यहां अपने साथी वासर अली उर्फ कौशर को देती हैं। जो दिल्ली एनसीआर में डिमांड अनुसार सप्लाई करता है। दोनों महिलाएं तस्करी करने के लिए 20-20 हजार रुपये लेती हैं। पुलिस इसके सरगना मनोज कुमार और साथी वासर अली की तलाश कर रही है।
एडीसीपी अपराध ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला तस्कर बिहार चंपारण के सुघौली सनेरिया निवासी गीता उर्फ चंद्रावती और ज्योति उर्फ मालती हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि बिहार में मनोज नाम का व्यक्ति नेपाल से माल लाकर देता है। ये बिहार से चरस दिल्ली एनसीआर में आकर सहारनपुर निवासी वासर अली उर्फ कौशर को देती हैं, जो डिमांड से अनुसार अपनी पार्टियों को बेचता है। वे पिछले एक साल से ये काम कर रही हैं। इसके बदले में उन्हें 20-20 हजार रुपये मनोज देता है। एडीसीपी अपराध का कहना है कि इसके फरार साथी वासर अली और मनोज की तलाश की जा रही है।
महिला होने का उठाती थीं फायदा
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला बिहार से चलने के बाद रास्ते में पुलिस और चेकिंग से बचने व किसी को शक न हो इसके लिए ये सवारी बदलती रहती थी। कभी रेल तो कभी बस या कार से दिल्ली एनसीआर में आती है। ये साड़ी या सलवार के नीचे पैकेट को बांधकर लाती थी, जिससे पुलिस चेकिंग में किसी को कोई शक न हो।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में फैला है जाल
सहारनपुर निवासी वासर अली दोनों महिलाओं से माल ले लेता है। इसके बाद उसकी सप्लाई करता है। वासर कॉलेज, छात्रावास व अन्य लोगों को छोटे छोटे पैकेट बनाकर बेचता है। पुलिस का कहना है कि इसके तार जोड़कर गिरोह को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।