फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: शहर में पुलिस वाले बनकर घूम रहे बदमाश, उतरवा रहे गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शहर में पुलिस वाले बनकर घूम रहे बदमाश, उतरवा रहे गहने
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावधान हो जाइए, शहर में तीन बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं को झांसे में लेकर लूट की वारदात कर रहे हैं। तीन बदमाशों का यह गिरोह 40 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। महिलाओं को रोककर खुद को पुलिस वाला बताकर आगे घटना होने की बात कहते हैं। इसके बाद एक बदमाश महिला से गहने उतरवाकर बैग में रहने को कहता है तो दूसरा कागज में लपेटकर रखने के नाम पर आर्टिफिशियल आभूषण रखकर महिला को थमा रहे हैं। यह गिरोह सबसे ज्यादा साहिबाबाद, कौशांबी और इंदिरापुरम में वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
केस एक
क्रासिंग रिपब्लिक की कोसमोस हाइट्स सोसाइटी निवासी अश्वनी मलिक ने बताया कि बदमाशों ने पत्नी विभा मालिक से दो सोने के कड़े लूट लिए। उस समय विभा बाजार से सब्जी ले लौट रही थीं। रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि क्षेत्र में लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। कल भी एक महिला की हत्या हो गई थी। हम पुलिस वाले आपकी सुरक्षा के लिए हैं अपने गहने उतार कर बैग में रख लो। हड़बड़ाहट में विभा ने हाथ में से सोने के कड़े उतारकर बैग में रखे तो एक बदमाश ने कहा लाओ कागज में करके रख देता हूं नहीं तो गिर जाएंगे। बदमाश में झांसे में लेकर उनके दो कड़े के बदले दो पीतल के कड़े कागज में बांधकर उन्हें थमा दिए। घर जाकर उन्होंने पुड़िया खोलकर देखा तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। मामले में अश्वनी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्रासिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। जल्दी बदमाशों को ट्रेस कर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

केस दो
होली चाइल्ड चौराहे के पास मदर डेयरी काउंटर के सामने अशोक नगर निवासी गल्ला मंडी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार गर्ग की पत्नी कमलेश गर्ग से तीन बदमाशों ने पुलिस वाला बनकर 18 नवंबर को ठगी की। तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चौराहे पर महिला की हत्या होने का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए और कागज में रखने के बहाने बदल दिए। घर जाने पर उन्हें ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी मयंक अग्रवाल की 57 वर्षीय मां रचना अग्रवाल से 14 नवंबर को ठगी की। बाइक सवार दो बदमाशों ने मेवाड़ कॉलेज के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर रोक लिया और आगे हत्या होने का डर दिखाकर चेतावनी देकर गहने बैग में रखने की बात कही। इसके बाद पीछे से आए उनके दो साथियों ने गहने कागज में रखकर देने के बहाने बदल दिए। घर जाकर उन्हें इसका पता चला। मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई।
गिरोह के तीन बदमाश मचा रहे आतंक
इस गिरोह में तीन बदमाश हैं। अभी तक हुईं पुलिसकर्मी बनकर लूट करने के सभी मामलों में तीन बदमाशों का ही होना पाया गया है। ठगी का शिकार हुई महिलाओं के अनुसार तीन बदमाश ठगी कर रहे हैं। इससे साफ ही गिरोह के तीन बदमाश जिले भर में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

ये हुईं घटनाएं
23 नवंबर: कौशांबी में मैक्स अस्पताल के पास उज्बेकिस्तान के नागरिक से तीन बदमाशों ने पुलिसकर्मी बन 11 सौ डॉलर ले लिए।
दो अप्रैल: कौशांबी थाने के पास बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर ईराक की समीरा साहिब के पर्स से 48 हजार डॉलर निकाल लिए जो बेेटे का इलाज कराने वैशाली में आई थीं।
26 फरवरी: सूर्यनगर रिपोर्टिंग चौकी के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी की मां पार्वती देवी (75) से हीरे व सोने के गहने ठगे।
08 दिसंबर 2021: शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोने के कड़े उतरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed