फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर मॉडल को दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर मॉडल को दी धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन साल तक मॉडल के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने मॉडल को व्हाट्सएप पर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। मॉडल ने मामले में आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है लेकिन आरोपी अभी फरार है।
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मॉडल ने फोटोग्राफर पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मॉडल का कहना है कि उनकी मुलाकात विवेक शर्मा से हुई थी। जुलाई 2021 में उसने एक सोसायटी के फ्लैट ले लिया और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। नवंबर 2021 में उन्हें फोटोग्राफर के शादीशुदा होने का पता चला। उन्होंने विरोध किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने भी किया था खेल
मॉडल का आरोप है कि दुष्कर्म के मामले में जांच कर रहे विवेचक (जांच अधिकारी) ने खेल कर दुष्कर्म की धारा हटाकर धोखाधड़ी की लगा थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की तो एसएसपी ने संज्ञान लेकर विवेचक को फटकार लगाई और उसे निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed