फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हिंदू रक्षा दल के सुजल को मिली व्हाट्सएप पर धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हिंदू रक्षा दल के सुजल को मिली व्हाट्सएप पर धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के ए-ब्लाक निवासी हिंदू रक्षा दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुजल सक्सेना को विदेशी नंबर से वाट्सएप पर कॉल व दूसरी भाषा में मेसेज के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सुजल सक्सेना हिंदू रक्षा दल युवा मोर्चा इकाई के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि मंगलवार देर रात उनके वाट्सएप नंबर पर विदेशी नंबर से दूसरी भाषा में कई मेसेज आए। उन्हें मेसेज समझ नहीं आए तो उन्होंने पूछा कौन हो? इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप काल आई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

सुजल का कहना है कि उन्होंने ट्रांसलेटर के जरिये मेसेज पढ़ा तो लिखा था कि सावधान रहिए, नहीं तो आपको कांटेक्ट में ले लिया जाएगा। आप हमारे धर्म का विरोध करते हो, जिस कारण आपको मार दिया जाएगा। मेसेज करने वाले ने अपना नाम अब्बास मलिक अफरीदी लिखा है। सुजल का कहना है कि अब्बास ने उनके ट्विटर अकाउंट पर भी लिंक भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने नंदग्राम थाने पर शिकायत दी है। नंदग्राम थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed