{"_id":"6375377ff2c105102664d815","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd247853438","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। विजयनगर के बागू में मंगलवार रात खेल-खेल में आंख पर चोट लगने से दोस्त को पीटने पर मौत होने के मामले में मृतक केशव के पिता राजकुमार ने तीन के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बागू में मंगलवार रात कंबल डालकर पिटाई करने का चार-पांच किशोर खेल रहे थे। इसी दौरान एक किशोर की आंख पर चोट लग गई, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने आंख में मारते हुए केशव को देख लिया। गुस्साए किशोर ने केशव के ऊपर कंबल डालकर उसका गला दबा दिया और कनपटी व आंख पर घूसे से प्रहार किए। इससे केशव बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग उसे एमएमजी अस्पताल ले गए तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजयनगर थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीन किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनमें से एक किशोर को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।