Ghaziabad: व्यापार करने के लिए एक करोड़ देने के नाम पर की ठगी, विदेशी समेत दो गिरफ्तार
निवेश के तौर पर व्यापार करने के लिए एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश के मामले में विजयनगर पुलिस ने एक विदेशी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेश के तौर पर व्यापार करने के लिए एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश के मामले में विजयनगर पुलिस ने एक विदेशी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी युवक मोहम्मद याया रिपब्लिक ऑफ कैमरून का नागरिक है जबकि दूसरा आरोपी थाना बिलसी बदायूं का मुनेश है। कैमरून के मोहम्मद याया ने मुनेश को एक प्रिटिंग लैब में काम करने का रौब दिखाकर वहां से एक करोड़ रुपये निकालकर देने का झांसा दिया।
सोमवार रात नोएडा में मोहम्मद याया ने मुनेश को बुलाकर रुपये से भरा बैग देने के लिए बुलाया तो वहां मुनेश ने बैग खोलकर देख लिया। जिसमें 500 के नोट के आकार की कागज की 38 गड्डी निकलीं। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। मुनेश याया को कार में बैठाकर ले जाने लगा तो याया भागने लगा। इस दौरान उसके काफी चोट भी आई। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। दोनों गाजियाबाद की ओर आए तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विजयनगर थाना प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि मुनेश के पास से एक मोबाइल फोन, मोहम्मद याया के पास से 500 के नोटों के आकार की 38 गड्डियां, एक मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट, एक डेबिट कार्ड और अर्टिका कार बरामद की है। मामले को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने अपने हाथ में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पर हुई मुनेश की फ्रांस के करीन से दोस्ती
मुनेश की दोस्ती एक महीने पहले फेसबुक के जरिये फ्रांस के करीन से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो करीन ने काफी पैसा होने का लालच देकर मुनेश को एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर कैमरून के मोहम्मद याया से संपर्क करा दिया। करीन ने कहा कि व्यापार में पैसा हम लगाएंगे। व्यापार चलने के बाद रुपये वापस लौटा देना।
मुनेश ने दो लाख याया को दिए, चैटिंग से खुला राज
मुनेश और याया के बीच हुई चैटिंग से मामले का राज खुला। थाना प्रभारी ने बताया कि याया ने मुनेश को एक प्रिटिंग लैब की वीडियो भेज रखी थी। लैब में विदेशी व भारतीय करेंसी के नोट रखे थे। मुनेश को रुपये का लालच आया गया। याया व्यापार के लिए रुपये देने के लिए औपचारिकता पूरी करने लिए पांच लाख रुपये मांगे लेकिन मुनेश ने याया को दो लाख रुपये दे दिए।
12वीं पास मुनेश जा चुका है कनाडा, फ्रांस, बांग्लादेश
पूछताछ में पता चला कि मुनेश 12वीं पास है और लुधियाना की कंपनी में नौकरी करता था। वह कनाडा, फ्रांस और बांग्लादेश जा चुका है।
एक साल के वीजा पर आया था याया , मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस
मोहम्मद याया 2019 में एक साल के वीजा पर भारत आया था तब से वह मुंबई में रह रहा था। एक साल पूरा होने के बाद भी वह दो साल से भारत में ही रह रहा है। जब वह वापस नहीं गया तो अक्तूबर में मुंबई पुलिस की एफएससी ब्रांच की ओर से मोहम्मद याया के खिलाफ भारत छोड़ने के लिए नोटिस जारी किया।
दो पासपोर्ट हुए बरामद
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद याया के पास से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं। एक पासपोर्ट मोहम्मद याया निवासी कैमरून है जबकि दूसरा अब्दुल रहमान निवासी सेरला लौमोन का है। दोनों में से कैमरून नागरिकता वाला पासपोर्ट इसका मूल पासपोर्ट प्रतीत हो रहा है क्योंकि इसके पास से बरामद अन्य दस्तावेज भी कैमरून के पते के मिले हैं।