फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जिले को मिले दो नए थाने आज से होंगे शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जिले को मिले दो नए थाने आज से होंगे शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो नए थानों के लिए 13 सितंबर को मिली मंजूरी के बाद दो महीने से थाने खुलने का इंतजार कर रहे लोगों का आज इंतजार खत्म हो जाएगा। एसएसपी ने बताया कि एडीजी राजीव सबरवाल दोनों थानों का उद्धाटन करेंगे। इनमें से वेव सिटी थाना देहात क्षेत्र में तो क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने को शहर क्षेत्र में शामिल किया गया है।
जिले से पांच थानों के लिे प्रस्ताव शासन को गया था। काफी समय बाद दो थानों के लिए 13 सितंबर को मंजूरी तो मिल गई लेकिन लोगों को अब तक थाने शुरू होने का इंतजार था। दो महीने बाद आज दोनों थानों को शुरू किया जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि दोनों थानों के लिए थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक, दरोगा समेत सीसीटीएनएस के लिए कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल दे दिए गए हैं। थाने शुरू होते ही जल्द पूरी फोर्स तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कविनगर और मसूरी के क्षेत्र होंगे वेव सिटी में शामिल
वेव सिटी थाना कविनगर और मसूरी थाना क्षेत्र से अलग करके बनाया गया। वेव सिटी थाने में लाल कुआं चौकी, वेव सिटी चौकी, दूधिया पीपल चौकी और डासना चौकी को शामिल किया गया है। जबकि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने को विजयनगर थाने से अलग करके बनाया गया है। इसमें क्रॉसिंग रिपब्लिक चौकी, बाइपास चौकी और जल निगम चौकी का कुछ अलग करके नई चौकी बनाई जाएगी। इसका नाम बहरामपुर चौकी होगा। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed