Ghaziabad: चोरों ने दिखाई रहमदिली, 20 लाख के गहने चुराकर चार लाख के कुरियर से भेज दिए वापस
पुलिस जांच करते हुए हापुड़ पहुंची। कुरियर हापुड़ से भेजा गया था। कुरियर कंपनी का रिकॉर्ड और फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो युवक कुरियर कंपनी के कार्यालय में कुरियर करने आए थे। कुरियर राजदीप ज्वैलर्स, सराफा बाजार, हापुड़ के नाम-पते से भेजा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
29 अक्तूबर की दोपहर प्रीति सिरोही के फ्लैट पर एक कुरियर पहुंचा जो उन्होंने बुक नहीं किया था। प्रीति और उनके बेटे ने इसकी पुलिस को सूचना दी। कुरियर खोला तो उसमें प्लास्टिक के डिब्बे और पर्स में चोरी हुए करीब चार लाख की कीमत के गहने निकले हैं। प्रीति ने बताया कि गहने उनके ही थे और डिब्बा व पर्स भी उन्हीं का था।
प्रीति के बेटे हर्ष ने बताया कि उनका पहले आर्टिफिशियल जूलरी का काम था। वहीं सोने के कुछ गहने घर में रखे थे। चोर 23 अक्तूबर की रात सोने के गहनों के साथ आर्टिफिशिल जूलरी भी ले गए थे। सीओ द्वितीय आलोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हापुड़ से आया था कुरियर
पुलिस जांच करते हुए हापुड़ पहुंची। कुरियर हापुड़ से भेजा गया था। कुरियर कंपनी का रिकॉर्ड और फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो युवक कुरियर कंपनी के कार्यालय में कुरियर करने आए थे। कुरियर राजदीप ज्वैलर्स, सराफा बाजार, हापुड़ के नाम-पते से भेजा गया था। पुलिस दिए गए पते पर पहुंची तो इस नाम की कोई दुकान नहीं मिली और उस पर दिया गया मोबाइल नंबर भी फर्जी निकला।
फ्लैट में जाते हुए एक चोर नजर आया
प्रीति सिरोही 23 अक्तूबर को परिवार के साथ दिवाली मनाने गांव गई थीं। 27 को वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला था। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 23 अक्तूबर की रात ही प्रीति के फ्लैट में चोरी हुई थी। फुटेज में एक चोर उनके फ्लैट में जाता नजर आया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर करीब दो बजकर 20 मिनट पर फ्लैट से निकला। चोर प्रीति के बेटे के स्कूल बैग में ही गहने और नकदी भरकर लेकर गया।