फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला शातिर गिरफ्तार गाजियाबाद।परीक्षा में सॉल्वर बैठाने की योजना सुमित ने ही बनाई थी।एसटीएफ ने बाद में सोमवीर व राहुल को भी गिफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन सुमित फरार चल रहा था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जुलाई माह में हुई लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुमित हेवा को एसटीएफ ने बुधवार शाम लोनी से गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा में सॉल्वर बैठाने की योजना सुमित ने ही बनाई थी। सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सुमित अपने दो साथियों राहुल व सोमवीर के साथ फरार चल रहा था। इसके खिलाफ मुरादाबाद के मझोला थाने में मुकदमा दर्ज है।
एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सुमित के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र व 500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान सुमित ने बताया कि उसने जुलाई में आयोजित लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर बिठाने की योजना बनाई थी लेकिन परीक्षा के समय ही एसटीएफ ने दो लोगों को पकड़ लिया था। इनसे पूछताछ के बाद संजीत दहिया निवासी सोनीपत, नवीन मलिक निवासी सोनीपत, विक्रांत निवासी बागपत, गौरव निवासी बड़ौत, सचिन निवासी बड़ौत व अंकित निवासी बड़ौत को गिफ्तार कर लिया था। एसटीएफ ने बाद में सोमवीर व राहुल को भी गिफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन सुमित फरार चल रहा था। पुलिस और एसटीएफ को दो महीनों से इसकी तलाश थी।
विज्ञापन

ग्रुप डी रेलवे की परीक्षा में भी बैठा चुका है सॉल्वर
इससे पहले सुमित ने वर्ष 2018 में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में आठ सॉल्वर बैठाए थे। इनमें से दो बायोमैट्रिक में निकल गए थे। अपने ही गांव के राहुल को उसने इस परीक्षा में सॉल्वर लाने के लिए 17 लाख रुपये दिए थे। राहुल ने सोनीपत निवासी नीरज के माध्यम से हरियाणा व बिहार से सॉल्वर की व्यवस्था की थी। लेखपाल की परीक्षा के लिए एक अभ्यर्थी से सात लाख रुपये तय किए गए थे। इनमें से दो लाख रुपये एडवांस लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed