{"_id":"630e68cd0b872f1304060278","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd243786747","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर मान्यता प्राप्त स्कूल की जमीन बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर मान्यता प्राप्त स्कूल की जमीन बेची
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर के गांव डूंडाहेड़ा निवासी गजराज सिंह ने अपनी जमीन पर एक स्कूल संचालित कर रखा है। आरोप है कि गांव के ही इजाजुद्दीन ने फर्जीवाड़ा करके उनकी जमीन का कई लोगों को बैनामा कर दिया। जब वह लोग जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। मामले में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गजराज सिंह का कहना है कि 0.7190 वर्ग मीटर जमीन उन्होंने खरीदी जिस पर उन्होंने मान्यता प्राप्त विद्यालय खोल रखा है। गांव के इजाजुद्दीन के नाम कोई जमीन नहीं है। फर्जी तरीके से इजाजुद्दीन ने उनकी जमीन का बैनामा रजनी, सुनीता, गीता के नाम करा दिया। इसमें सुभाष, सुनीता, रजनी, ब्रह्म सिंह ही गवाह बनाए गए हैं। जमीन कब्जाने के लिए ये लोग जब मौके पर पहुंचे तो विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में सुभाष सिंह, रजनी, सुनीता मलिक, गीता, रविंद्र, ओमकार सिंह, सतवीर सिंह, जामीन, महेश, विजय, इजाजुद्दीन, ब्रह्म सिंह, हरेंद्र सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।