{"_id":"630137a665c81b310e484a39","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2432696163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओयो के होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओयो के होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओयो के होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में भट्टा नंबर पांच रोड स्थित ओयो चेन के मून होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहां से होटल के संचालक शिवम उर्फ गोलू, चार युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। युवतियां ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेने के नाम पर आती थीं। इनके फोटो व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजे जाते थे। ग्राहक होटल में कमरा बुक करते थे। उसमें युवतियों को भेजा जाता था। देह व्यापार के इस रैकेट को एक महिला संभालती थी।
नंदग्राम थाना पुलिस ने शनिवार की शाम होटल में छापा मारा। मौके से चार युवतियां, होटल संचालक शिवम, सफाईकर्मी आकाश और एक ग्राहक कौशल को पकड़ा। कमरों में कई और जोड़े ठहरे हुए थे। इनके नाम-पते दर्ज कर और पहचान पत्र की फोटोकॉपी लेकर फिलहाल छोड़ दिया गया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम को ही कॉलेज के पास होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी।
सूचना देने वाले से सबूत मांगे तो उसने युवतियों की ऑनलाइन बुकिंग के स्क्रीनशॉट भेज दिए। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे देह व्यापार के लिए ही आई हैं। उनके इसके बदले रकम दी जाती है। उन्हें एप के जरिए कॉल करके बुलाया जाता है। मोदीनगर के शिवम उर्फ गोलू ने सिकरोड निवासी बिन्नू से होटल करीब सवा लाख रुपये महीने के किराए पर ले रखा है।
विज्ञापन
बना रखी थी आयुर्वेद की वेबसाइट
देह व्यापार की मास्टरमाइंड बताई गई महिला ने आयुर्वेद के नाम से वेबसाइट बना रखी थी। इसे सर्च करने वाले ग्राहकों से वह संपर्क करती थी। उनसे बीमारी के बारे में पूछती थी। इनमें से ग्राहकों को चिन्हित कर लेती थी। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजती थी। ग्राहक पहले ब्यूटी पार्लर में आते थे। वहां से पसंद की गई युवती को लेकर कमरे में चले जाते थे।