फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband reached police station after killing his wife said she often used to lie like this I murdered

पति की हैवानियत: थाने पहुंचकर बोला- पत्नी अक्सर ऐसा झूठ बोलती थी, मैंने हत्या कर दी, अब अफसोस हो रहा

Wed, 17 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 01:21 AM IST
सार

नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Husband reached police station after killing his wife said she often used to lie like this I murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदग्राम के गांव मोरटी में अंकित ने सोमवार तड़के चाकू से गला रेतकर आठ माह की गर्भवती पत्नी तनु की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि किसी और प्रेम संबंध होने के शक में उसने हत्या की है। आरोपी ने कहा कि उसने पत्नी को कॉस्मेटिक की दुकान कराई थी जब वह फोन करके पूछता कि कहा है तो वह दुकान पर होने की बात कहती। दुकान जाकर देखता तो वह नहीं मिलती थी। इसलिए उसे शक हुआ और मार डाला। वहीं, मामले में तनु के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


टीला मोड़ के गरिमा गार्डन निवासी रमेश पाल ने बताया कि उन्होंने 2016 में अपनी बेटी तनु पाल की शादी अंकित पाल से की थी। तनु के ससुरालिये दहेज की मांग के लिए उसे परेशान करते थे। शादी के बाद ससुरालिये 10 लाख नकद और कार की मांग कर रहे थे। अंकित ने पौने चार बजे तनु के छोटे भाई को फोन करके उसकी हत्या करने की सूचना दी। इसके बाद उसने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। अंकित और तनु की एक बेटी है।
विज्ञापन

 

अंकित की गिरफ्तारी के बाद तनु के पिता रमेश पाल थाने पहुंचे। पुलिस ने तनु की बेटी को उनके सुपुर्द कर दिया। रमेश पाल ने अंकित उसके भाई सुनील, बहन रिंकी और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

हत्या के बाद जता रहा था अफसोस

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने अंकित से पूछताछ की तो उसने तनु के किसी के साथ संबंध का शक जताया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने के दौरान उसने कहा कि उसे अब अफसोस हो रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।


 
विज्ञापन

थाने पहुंचकर बोला, मैंने पत्नी की हत्या कर दी

अंकित पत्नी की हत्या करने के बाद सोमवार तड़के नंदग्राम थाने पहुंचा और पुलिस से बोला मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस चौंक उठी और उसे हिरासत में लेकर उसके घर घटना स्थल पहुंची। मौके से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed