फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नौकरी लगवाने के नाम पर अधिवक्ता ने ठगे चार लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नौकरी लगवाने के नाम पर अधिवक्ता ने ठगे चार लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली कोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। विजय नगर के प्रताप विहार निवासी सीमा देवी पति के एक्सीडेंटल क्लेम की जानकारी लेने राजनगर में अधिवक्ता के पास गई तो उन्होंने बेटी की नौकरी लगवाने के झांसे में लेकर धोखाधड़ी की। कोर्ट में भर्ती घोटाले का जानकारी होने पर उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला। मामले में उन्होंने तीन अधिवक्ता के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीमा का कहना है कि वह अधिवक्ता सुमन शर्मा के पास पति संजय सिंह के एक्सीडेंटल क्लेम के बारे में जानकारी लेने गई। इसी दौरान सुमन ने उनकी बेटी की नौकरी दिल्ली कोर्ट में क्लर्क के पद पर लगवाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने सात लाख रुपये मांगे। सीमा ने कहा कि उनके बेटे की मिलिट्री भर्ती के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसकी एवज ने सरकार ने उन्हें चार लाख रुपये मुआवजा दिया था, वह चार लाख ही दे सकती हैं। सीमा का कहना है कि सुमन ने उनसे चार लाख रुपये ले लिए बाकी रकम बाद में लेने की बात कही। रुपये लेने के बाद उनके पास आवेदन का एक ओटीपी और आवेदन संख्या भी आई। इसके बाद उसका न प्रवेश पत्र आया और न ही परीक्षा हुई। कुछ दिन बाद उन्हें दिल्ली कोर्ट भर्ती घोटाले की जानकारी हुई तो पता चला सुमन, सोहन लाल और किरण ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले में उन्होंने तीनों के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed