{"_id":"62acd2e26e6a2d0648401c16","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd240202284","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े पहरे में हुई जुमे की नमाज, अधिकारियों ने रखी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े पहरे में हुई जुमे की नमाज, अधिकारियों ने रखी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़े पहरे में हुई जुमे की नमाज, अधिकारियों ने रखी नजर
गाजियाबाद। पिछले जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हिंसा के मद्देनजर गाजियाबाद में इस शुक्रवार भी अलर्ट रहा। शहर से देहात तक जवानों के कड़े पहरे के बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई। जनपद के सभी इलाकों में शांति का माहौल रहा। एहतियात के तौर पर जनपद में 4200 पुलिसकर्मियों के साथ सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर तैनात रहे। मस्जिदों, ईदगाह और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी नजर रखी गई। पुलिस ने 100 खुराफातियों के नंबर भी सर्विलांस रखे और उन पर निगाह रखी।
कैला भट्ठा, ईदगाह, संजयनगर सेक्टर-23, मेरठ रोड, जीटी रोड, मालीवाड़ा, रजापुर, मसूरी डासना समेत शहर और देहात में मस्जिद व ईदगाह पर पुलिस तैनात रही। अतिसंवेदनशील इलाके डासना, मसूरी, लोनी, कैला भट्ठा में पुलिस अमला सुबह से तैनात रहा। शहर और देहात के संवेदनशील इलाकों में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज जी. ने टीम के साथ गस्त की और लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जिले में शांति रही। लोगों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। इस पर उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया।
यति नरसिंहानंद को रखा नजरबंद
यति नरसिंहानंद सरस्वती के शुक्रवार को दिल्ली जामा मस्जिद जाने के बयान पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शांति सौहार्द के लिए डासना मंदिर में नजरबंद कर दिया। शुक्रवार को भी पुलिस ने नजरबंद रखा। डासना देवी मंदिर को छावनी में तब्दील कर दिया। इसी बीच दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज उनसे मिलने पहुंचे। नारायण गिरी महाराज ने कहा कि यति नरसिंहानंद सरस्वती धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें उनके साथ संपूर्ण संत समाज और जूना अखाड़ा है।