फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महंगाई से फिर लाल टमाटर 70 रुपये किलो पहुंचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महंगाई से फिर लाल टमाटर 70 रुपये किलो पहुंचा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सब्जियों के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 200 रुपये किलो बिकने वाला नींबू के भाव अब नीचे आ गए हैं। मंडी में 50 रुपये किलो नींबू मिलने लगा है जबकि टमाटर एक बार फिर महंगाई से लाल है। इसके दामों में दोगुना इजाफा हुआ है। 35 से 40 रुपये किलो के भाव का टमाटर 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। मंडी कारोबारियों का कहना है कि गर्मी जल्दी शुरू होने टमाटर की फसल का रखरखाव मुश्किल होने से किल्लत शुरू हुई है।
गाजियाबाद सब्जी मंडी विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्रीपाल यादव ने बताया टमाटर के पकने के लिए 30 से 35 डिग्री तापमान के साथ शुष्क मौसम सबसे ज्यादा मुफीद होता है। इस बार मार्च की शुरूआत से ही पारा 40 के पार हो गया, जिससे तैयार हो रही टमाटर की फसल के पकने में देरी हो रही है। स्थानीय स्तर पर इसकी फसल खत्म हो चुकी है। जिले में टमाटर की आवक हिमाचल के शिमला और उत्तराखंड से हो रही है। ऐसे में माल भाड़ा का भी असर इसके दामों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि टमाटर में तेजी अधिक दिन तक नहीं रहेगी। आने वाले 10 से 15 दिनों में आसपास के जिलों से टमाटर की सप्लाई शुरू हो जाएगी, जिससे कीमतें काबू में आ जाएंगी।
विज्ञापन

गर्मियों में सस्ते नींबू से राहत
नई बस्ती निवासी नम्रता तिवारी ने बताया कि गर्मियों में नींबू के दाम कम होने से राहत मिली है लेकिन टमाटर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा है।
सब्जियों का बिगड़ रहा मजा
रामनगर निवासी पूजा नंदा ने बताया कि टमाटर कई सब्जियों में उपयोग में आता है। अब इसके दाम बढ़ने से कम ही खरीद रहे हैं। सब्जियों के दाम को नियंत्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाद से भी गायब टमाटर
होटल मालिक रवीश कुमार ने बताया कि टमाटर और खीरे को सलाद में से गायब करना पड़ रहा है। ग्राहकों के कहने पर ही इनकी सलाद दी जा रही है।
लौकी-तोरई सस्ती, भिंडी और खीरा महंगा
गर्मी के सीजन में लौकी और तोरई की सब्जी सस्ती हुई है। तोरई के दाम में 20 रुपये और लौकी के दाम में 10 रुपये की गिरावट है जबकि हरी सब्जियों में भिंडी के दाम 10 रुपये किलो तक बढ़े हैं। खीरा के दाम में 15 रुपये का इजाफा है।
सब्जी के दाम
सब्जी 15 दिन पहले अब रुपये प्रति किलो
टमाटर 30-35 60 से 70 रुपये
पहाड़ी अरबी 40-45 50 रुपये
देसी अरबी 20 रुपये 30 रुपये
लौकी 40 रुपये 30 रुपये
तोरई 30 रुपये 10 रुपये
भिंडी 20 रुपये 30 रुपये
खीरा 10 रुपये 25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed