फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पुलिस ने ट्रेस किए लोन देकर ब्लैकमेल करने वाले तीस एप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस ने ट्रेस किए लोन देकर ब्लैकमेल करने वाले तीस एप
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस की साइबर सेल ने ऐसे 30 एप चिन्हित किए हैं जिनसे लोन देकर लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इन एप की चार महीने में 265 शिकायतें आने के बाद 10 को बंद भी करा दिया है। हालांकि, इसके बाद भी शिकायतें आनी बंद नहीं हुई हैं। लोन चुका देने के बाद भी लोगों के पास धमकी भरी कॉल आ रही है। उनके रिश्तेदारों के पास फोन करके उन्हें बदनाम भी किया जा रहा है। इस पर पुलिस केस भी दर्ज कर रही है।
साइबर सेल में इस साल आईं 1950 शिकायतों में तीसरे नंबर पर एप लोन की ही हैं। पहले नंबर पर क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर और दूसरे पर नो योर कस्टमर (केवाईसी) के नाम पर ठगी के मामले हैं। अप्रैल और मई में एप से लोन की शिकायतें ज्यादा हैं। पुलिस की जांच में साफ हुआ कि एप से लोन सिर्फ फाइनेंस कंपनियां नहीं दे रही हैं। साइबर अपराधियों ने भी एप को हथियार बना रखा है। ये जालसाज पहले सिर्फ आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर देकर लोन दे देते हैं और फिर दस से बीस गुना तक रकम मांगते हैं। जो न दे, उसे बदनाम करते हैं। इसके लिए लिंक भेजकर उसके मोबाइल से डाटा चुरा लेते हैं।
विज्ञापन

अश्लील फोटो भी भेज रहे : मई में ऐसे चार केस साइबर सेल के पास पहुंचे हैं जिनमें एप से लोन लेने वालों के अश्लील फोटो बनाकर उनके परिचितों को भेजे गए। साइबर अपराधियों ने पहले दी गई रकम की पांच से दस गुना मांगी। नहीं मिली तो यह हरकत की। अपराधी मोबाइल नंबर बदल-बदलकर कॉल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एप को किया ट्रेस
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि सुपर वॉलेट, फोर्टरेस लोन एप, लक्की वॉलेट, स्पीड लोन, लाइव कैश, बेस्ट पैसा, लोन क्यूक, क्रेडिट बॉस, रुपी बॉक्स, रुपये स्मार्ट समेत 30 एप ट्रेस कर दस को बंद कराया जा चुका है। अन्य को भी बंद कराया जाएगा।
केस-1
लोन चुकाने के बाद भी महिलाओं को कर रहे बदनाम
नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक अधिवक्ता ने अपने दोस्त के पिता की बीमारी में मदद के लिए एप से 12 हजार रुपये लोन लिया था। इसे सात दिन में चुकाने का समय था। उन्होंने बताया कि ठगों ने चौथे दिन फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। रकम लौटाने के बाद भी अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने लगे। इसके बाद ठग उनके नाम से परिवार की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर उनका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इससे पूरा परिवार परेशान है।
केस-2
17 हजार का लिया लोन, 20 लाख की रंगदारी मांगी
कविनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फोर्टरेस लोन एप से 17 हजार रुपये लोन लिया। तय समय से पहले उन्होंने भुगतान कर दिया। इसके बाद भी उनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल और मेसेज आने लगे। उनसे 20 लाख रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर बदनाम करने की धमकी देने लगे और बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी बताकर फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की जिसके बाद कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद भी ठग उनके परिचित और परिवार के लोगों को अश्लील फोटो व आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर भेज रहे हैं।
केस-3
रिश्तेदार महिलाओं से भी वसूल ली रकम
कविनगर थाना क्षेत्र के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया है कि उसने 10 हजार रुपये लोन लिया था। इसे समय पर चुकाने के बावजूद उनके पास धमकी भरे फोन आए और उनके फोटो को अश्लील बनाकर व्हाट्स एप पर भेजा गया। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपये और दे दिए। अपराधी इस पर भी नहीं रुके। उनकी रिश्तेदार महिलाओं के अश्लील फोटो बनाकर उनके पास भेजे और वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये वसूल लिए।
यहां करें शिकायत
आप पास के थाने में शिकायत दे सकते हैं, वहां से साइबर सेल भेजी जाती है। साइबर सेल का दफ्तर जीटी रोड स्थित नगर कोतवाली में है। यहां जाकर सीधे शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन विकल्प भी हैं।

फोन नंबर : 1930
कॉल करने पर यूजर आईडीए पासवर्ड और लिंक मिलेगा। लिंक को क्लिक करने पर फॉर्म खुलेगा। इसमें जानकारी भरकर ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं।
ई-मेल : cybercrime.gov.in
इस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
एप UPCOP
इस पर कोई भी एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
सावधानी बरतना जरूरी
1. एप के बजाय बैंक से लोन लेना ही बेहतर है। एप से ही लेना हो तो एप प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
2. जिस एप में पेन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाए, उसे डाउनलोड न करें।
3. लोन एप को डाउनलोड करते समय ऑटोमेटिक मेसेज, गैलेरी और फोटो का एक्सेस न दें।
(जैसा साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया)
एप के माध्यम से लोन लेना है तो सिर्फ बैंक के एप से ही लें। एप के बारे में सर्च इंजन पर जानकारी न करें। आवेदन से पहले बैंक शाखा में जाकर जानकारी करें। - हिमांशु शेखर तिवारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, केनरा बैंक
चार महीने में आईं शिकायतें
1. क्रेडिट कार्ड 323
2. केवाईसी 320
3. एप लोन 265
4. एटीएम कार्ड 195
5. फेसबुक 143
6. व्हाट्स एप 101
7. इंस्टाग्राम 96
8. ओएलएक्स 50
9. अन्य 457
(अन्य में नौकरी, रिश्ता कराने, घरेलू सहायिका दिलाने के मामले भी हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed