फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीन लाख परिवारों को दो महीने से नहीं मिला मुफ्त वाला राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन लाख परिवारों को दो महीने से नहीं मिला मुफ्त वाला राशन
विज्ञापन

गाजियाबाद। गरीबी कल्याण योजना के तहत मुफ्त में मिलने वाला राशन जिले के तीन लाख परिवारों को दो महीने से नहीं मिला है। ये लोग राशन डिपो के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार यही कहा जा रहा है कि थोड़े दिन बाद आना। अधिकारी इसकी वजह नेफेड से तेल और नमक नहीं मिल पाना बता रहे हैं। किसी के पास इसका जवाब नहीं है कि राशन कब तक मिल पाएगा।
जिले में राशन की कुल 185 दुकानों पर राशन वितरण किया गया है। 391 पर नहीं किया गया। पात्र लोगों में से आधे से ज्यादा को राशन नहीं मिला है। कुल राशन कार्ड 4.38 लाख हैं। राशन 1.80 लाख को ही मिल पा रहा है। योजना के तहत हर महीने दो बार मुफ्त राशन दिया जाता है। पहले राउंड में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हर महीने अंत्योदय कार्ड के माध्यम से प्रति परिवार 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं दूसरे राउंड में प्राथमिकता घरेलू कार्ड के माध्यम से हर महीने प्रत्येक परिवार को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम राशन उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा ने बताया कि राशन में शामिल सभी खाद्य पदार्थों के उपलब्ध होने पर ही मशीन में फीड होकर राशन का उठान होता है। तेल नहीं होने से प्रक्रिया के तहत राशन दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले नहीं थी परेशानी
लोगों का कहना है कि नमक और तेल न आने की वजह से राशन वितरण न होने की परेशानी दो महीने से ही आई है। विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी कोई परेशानी नहीं थी। दो महीने के भीतर भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पाए हैं।

एसी वाले 4900 परिवारों ने सरेंडर किए राशन कार्ड
एयरकंडीशनर होने की वजह से अपात्र हुए लोग लाइन में लगकर अपने राशन कार्ड जमा करा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग में जमा हुए सात हजार राशन कार्ड में से करीब 70 फीसदी ऐसे हैं, जो घर में एसी होने के कारण से अपात्र की श्रेणी में आ गए हैं। पटेल नगर निवासी विमला ने छह महीने पहले ही घर में एसी लगाया था। राशन कार्ड जमा करने की खबरें सुनकर खुद को अपात्र बताते हुए राशन कार्ड जमा करने आ गईं। विवेकानंद नगर निवासी नंद लाल ने हाल ही में घर में एसी लगवाया था। गर्मी को देखते हुए घर में एसी या राशन कार्ड को रखने के लिए चर्चा भी हुई। कार्रवाई के डर पर सदस्यों ने राशन कार्ड जमा करने की सलाह दी। सदरपुर निवासी जगपाल पिछले एक साल से राशन नहीं ले रहे थे, ऐसे में एसी होने पर अपात्र होने से उन्होंने राशन कार्ड को सुपुर्द कर दिया। मानसरोवर पार्क निवासी सुशीला देवी ने दो महीने पहले अपने एक रिश्तेदार से पुराना एसी लिया था। कार्रवाई के डर से परिवार के लोगों ने राशन कार्ड जमा करा दिया
किसके कितने अपात्र
एसी 4900
100 गज से बड़ा घर 900
तीन लाख से अधिक आय 700
घर में कार होने पर 500
कहां पर कितने कार्ड जमा
खोड़ा 150
मोदीनगर 2700
मोदीनगर द्वितीय 700
मोदीनगर तृतीय 600
रजापुर 650
डासना 120
डासना प्रथम 1500
लोनी 630
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed