{"_id":"6276cc4784c1d13fb5654993","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd238047186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी से बदमाशों ने लूटे कुडंल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी से बदमाशों ने लूटे कुडंल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी से बदमाशों ने लूटे कुडंल
गाजियाबाद। गोविंदपुरम ए-ब्लॉक में सुबह टहलने के दौरान रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी कमलेश चौहान को बाइक सवार बदमाश ने टक्कर मारकर कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए। वहीं, कमलेश के हाथ और सिर में चोट आई है। मामले में उनके बेटे ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोविंदपुरम निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान रिटायर्ड एसडीओ हैं। उनके बेटे हैप्पी चौहान ने बताया कि उनकी गली में दो गेट हैं एक गेट बंद रहता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी 70 वर्षीय माता कमलेश चौहान गली में टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश गली में आए और गली में चक्कर लगाकर लौटकर उनकी माता के पास आ गए। बदमाश ने पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी और कुंडल लूटकर फरार हो गए। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर आए। परिजन कमलेश चौहान को अस्पताल ले गए। इसके बाद उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने थाने में जाकर तहरीर देने की बात कही। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर बदमाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।