फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ghaziabad

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मुकदमा वापस लेने के लिए दिया शादी का झांसा, युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के एक मोहल्ला निवासी 19 साल की युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के भाई का आरोप है कि नंद्रग्राम के एक गांव निवासी युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया है। आरोपी ने पिछले साल मेरठ से बहन को अगवा कर दुष्कर्म किया था। जेल जाने के बाद उसके परिवार के लोगों ने शादी का झांसा देकर मुकदमा वापस करा लिया। जेल से बाहर आने पर उसने शादी करने से मना कर दिया।

युवती के भाई का कहना है कि वह मूलरूप से जनपद मेरठ का निवासी है। एक गांव निवासी टिंकू ने पिछले साल उनकी 19 वर्षीय बहन को अगवा कर दुष्कर्म किया था। मामले में मेरठ के हस्तिनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने टिंकू को जेल भेज दिया। मुकदमा वापस लेने पर टिंकू जेल से बाहर आया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने उसकी बहन को समाज कल्याण विभाग से मिले रुपये हड़प लिए और परिजनों की पिटाई भी की। उसकी बहन को लगातार परेशान किया जाने लगा और आत्महत्या के लिए भी उकसाया। इससे परेशान होकर 11 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में टिंकू, उपेंद्र समेत अन्य दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed