फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad 24 routes fixed for autos to jam free city if not followed auto to be seized

गाजियाबाद: शहर को जाम मुक्त करने के लिए ऑटो के 24 रूट तय, नियम नहीं मानने पर सीज होगा ऑटो

Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
सार

पुलिस और ट्रैफिक पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग को निर्धारित रूट की सूची दे दी जाएगी। सभी ऑटो चालकों के रूट तय होने के बाद निर्धारित रूट से अलग रूट पर ऑटो मिलने पर सीज किया जाएगा।

विज्ञापन
ghaziabad 24 routes fixed for autos to jam free city if not followed auto to be seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गाजियाबाद को जाम मुक्त करने और एक रूट पर अधिक ऑटो चलने व अन्य रूट पर कम ऑटो चलने जैसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नई रणनीति बनाई है। इसके लिए जनपद में ऑटो के 24 रूट तय किए गए हैं। मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को उनके निर्धारित रूट के अनुसार उन पर रूट संख्या व कहां से कहां तक चलेगा यह लिखवाया गया। रूट निर्धारित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को प्रारूप फार्म वितरित किए हैं।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जनपद में देखा जा रहा है कि एक रूट पर बड़ी संख्या में ऑटो संचालित हो रहे हैं और कई रूट पर कम संख्या में ऑटो चल रहे हैं। इससे लोगों को सवारी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है और ज्यादा ऑटो होने से जाम की समस्या भी बन रही है। इसके लिए ऑटो संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने रूट निर्धारित किए हैं। अब एक ऑटो पूरे जनपद में नहीं घूम सकेगा।
विज्ञापन


निर्धारित रूट के अनुसार वह सवारियों को बैठाएंगे और उतारेंगे। इसके आगे सवारियों को ऑटो बदलना होगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ऑटो चालक को जल्द कागज पूरे करने के लिए समय दिया गया है। जल्द ही जनपद में रूट अनुसार ऑटो संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय रूट से अलग मिलने पर होगा सीज
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग को निर्धारित रूट की सूची दे दी जाएगी। सभी ऑटो चालकों के रूट तय होने के बाद निर्धारित रूट से अलग रूट पर ऑटो मिलने पर सीज किया जाएगा।


तीन हजार चालकों ने ही भरा फार्म
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि उन्होंने रूट निर्धारित करने के लिए प्रारूप फार्म ऑटो चालकों को वितरित किए हैं। जनपद से 15,775 ऑटो अलग-अलग मार्गों पर चल रहे हैं। इनमें से अभी केवल तीन हजार ऑटो चालकों ने फार्म भरकर अपने रूट निर्धारित करने के लिए जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों को समय दिया है। जल्द ही अपने ऑटो के कागज पूरे करके फार्म जमा करने के लिए कहा गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

रूट सं. रूट का नाम

1. आनंद विहार - मोहननगर
2. आनंद विहार से डाबर तिराहा, वैशाली से. 3-4 की पुलिया, इंदिरापुरम
3. आनंद विहार, पुराना बस अड्डा, मोहननगर
4. आनंद विहार, लालकुआ, एबीईएस, छिजारसी, सै0.62, यूपी गेट
5. आनंद विहार- विजयनगर
6. आनंद विहार- सैक्टर 62
7. मोहननगर(कटोरी मिल)- लोनी तिराहा
8. मोहननगर (कटोरी मि)- भोपुरा
9. मोहननगर, वसुन्धरा चौक, सीआईएसएफ रोड, इन्दिरापुरमए सै0-62
10. मोहननगर, करहैडा बिजली घर, नागद्वार, मोरटी तिराहा, एएलटी
11. पुराना बस अड्डा- मोदीनगर
12. पुराना बस अड्डा, घूकना मोड, एएलटी, राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोल चक्कर, नागद्वारा, हिंडन गोल चक्कर, भोपुरा
13. पुराना बस अड्डा- गोविन्दपुरम
14. पुराना बस अड्डा, राजनगरए सै0.23, संजयनगर
15. पुराना बस अड्डा, डासना, मसूरी
16. पुराना बस अड्डा- बम्हैटा
17. लालकुंआ, मोहननगर, सीमापुरी
18. लालकुंआ, पुराना बस अड्डा (पुलिस चौकी)
19. लालकुंआ- विजयनगर
20. यातायात पार्क(मेरठ तिराहा)- मुरादनगर
21. यातायात पार्क(मेरठ तिराहा)- मोदीनगर
22. एएलटी- हापुड़ चुंगी
23. ट्रोनिका सिटी (लोनी)- नहर
24. पुस्ता चौकी (लोनी)- डीएलएफ अंकुर विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed