{"_id":"6268417189aa253a08636ec8","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd237501191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर 3.5 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर 3.5 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर 3.5 लाख हड़पे
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर निवासी कारोबारी वागेश कौशिक से एक करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर परिचित ने 3.5 लाख रुपये हड़प लिए। लोन न होने पर वागेश ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वागेश ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है।
वागेश कौशिक ने बताया कि वह सोलर इंस्टालेशन का कारोबार करते हैं। उन्हें कारोबार के लिए एक करोड़ रुपये की जरूरत थी। उनके फूफा के मेडिकल स्टोर पर मुकेश कुमार लंबे समय से काम कर रहा था। लोन की बात सुनकर उसने लोन करवाने की बात कही। आरोप है कि मुकेश ने लोन कराने के लिए उनसे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। उसमें से मुकेश ने 70 हजार रुपये अपनी परिचित अंजली त्यागी को दिलवाए थे। तय समय में जब लोन नहीं मिला तो उन्होंने मुकेश से अपनी रुपये वापस मांगे। इसके लिए वह मुकेश के घर भी गए। इस नाराज होकर मुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर तमंचा तान दिया और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।