{"_id":"626064e6f372e50a8f797ead","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2371965129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में 14500 बकायादारों के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में 14500 बकायादारों के काटे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने में 14500 बकायादारों के काटे बिजली कनेक्शन
गाजियाबाद। बिजली बिल के बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत निगम ने एक महीने में 14 हजार 500 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें से 12 हजार ऐसे बकायेदार थे, जिन पर 10 हजार से एक लाख रुपये के बीच बिल बकाया था जबकि 2500 से अधिक को एक लाख से अधिक का बिजली बिल का भुगतान करना था।
मुख्य अभियंता एसके पुरवार ने बताया कि बिजली विभाग का करीब 300 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया है। अप्रैल माह में 100 करोड़ के बिल को जमा कराया गया है। एक लाख रुपये से अधिक के बकायादारों की संख्या 5 हजार थी, जिनमें से 1200 ने कार्रवाई से पहले नोटिस पर ही बिल जमा करा दिया। एक लाख से अधिक के अभी 1300 बकायादार बचे हैं। इन पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
मात्र 14 हजार ने जमा कराया बिल
10 हजार से अधिक और एक लाख रुपये से कम घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों की संख्या करीब 80 हजार है। इनमें से मात्र 14 हजार ने अपने बिल का भुगतान किया है। शहरी क्षेत्र के 49 हजार उपभोक्ताओं पर 160 करोड़ बकाया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र 38 हजार उपभोक्ताओं पर 148 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
मोदीनगर-मुरादनगर सर्किल में कटे सबसे ज्यादा कनेक्शन
सबसे ज्यादा कनेक्शन मोदीनगर, मुरादनगर सर्किल में काटे गए। इसके अलावा राजनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर, लोनी, राजेेंद्रनगर, लाल कुआं, पटेल नगर, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मोदीनगर में 12 हजार उपभोक्ताओं पर 58 करोड़, लोनी में 10 हजार उपभोक्ताओं पर 56 करोड़ और मुरादनगर में 14 हजार उपभोक्ताओं पर 64 करोड़ रुपया बकाया है।
300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा से हुई देरी
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात कही गई थी, ऐसे में उपभोक्ताओं ने बिजली बिल माफ होने की उम्मीद में बिलों का भुगतान नहीं किया। हालांकि चुनाव के परिणाम आने के बाद भुगतान करने में तेजी आई है।