फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

क्रेडिट कार्ड से निकले एक लाख 41 हजार, ग्राहक को जानकारी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
क्रेडिट कार्ड से निकले एक लाख 41 हजार, ग्राहक को जानकारी नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार के रहने वाले राजेश कुमार का क्रेडिट कार्ड का बिल लिमिट से अधिक आया है। उनका आरोप है कि फोन पे के माध्यम से गूगल प्ले रिचार्ज कोड में क्रेडिट कार्ड से रकम कटती रही। इसके लिए कभी उनके मोबाइल पर ओटीपी या मैसेज भी नहीं आया। क्रेडिट कार्ड से अब तक एक लाख 41 हजार 666 रुपये खर्च हो चुके हैं। बैंक में 400 से अधिक बार शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। राजेश ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजेश कुमार ने बताया कि एचडीएफसी आरडीसी ब्रांच में उनका एक खाता था। खाते से 13 जनवरी से 16 जनवरी के बीच 5109 रुपये कट गए। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि फोन पे के माध्यम से गूगल प्ले रिचार्ज कोड में राशि खाते से निकली है। इसके बाद उन्होंने खाता बंद करा दिया। बैंक में खाता बंद होने के बाद गूगल प्ले रिचार्ज कोड में उनके क्रेडिट कार्ड से रकम कटनी शुरू हो गई। इसके लिए मोबाइल पर कोई संदेश नहीं आया। 18 से 31 जनवरी तक क्रेडिट कार्ड से कई बार में एक लाख 41 हजार 666 रुपये निकले। क्रेडिट कार्ड का बिल 1 लाख 42 हजार रुपये आया जो कि इसकी लिमिट 1 लाख 41 हजार से अधिक था। बैंक ने कार्ड की लिमिट से अधिक खर्च होने पर भी संपर्क नहीं किया तो 10 फरवरी को बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड भी बंद करा दिया। उन्होंने बैंक कर्मियों पर रकम निकासी और समस्या का समाधान किए बिना बिल भेजने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed