फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

13 दिन में की रिपोर्ट दर्ज, अब भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
13 दिन में की रिपोर्ट दर्ज, अब भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। पूर्व मंत्री व शहर विधायक के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल की भतीजी से नासिरपुर चौकी के पास बदमाशों ने 20 मार्च को चेन लूट ली थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज समेत तहरीर दे दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और पुलिस पीड़ित को टरकाती रही। मामले में 2 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। 13 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। राजेंद्र मित्तल की भतीजी शिवानी गर्ग अशोक नगर में रहती हैं। 20 मार्च को वह दोपहर में कार से अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान नासिरपुर चौकी पास उनकी कार दूसरी महिला की कार से टकरा गई। वह कार से उतरकर महिला से बात कर रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी चेन लूटकर फरार हो गए। राजेंद्र मित्तल ने बताया कि मामले में उनकी भतीजी ने सिहानी गेट थाने तहरीर दे दी थी लेकिन कई दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी करने पर पुलिस कई दिन तक गुमराह करती रही। एसपी सिटी को इसकी जानकारी देने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जो उपनिरीक्षक इस मामले की जांच कर रहे थे उनका तबादला हो गया था इसलिए रिपोर्ट दर्ज होने में कुछ समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed