फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के खेतों में बृहस्पतिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर हंगामा हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और गोकशी की लगातार हो रही घटनाओं में कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों के सैंपल लेकर उन्हें दबवाया। पुलिस मामले की तलाश में जुटी है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री पुष्कर त्यागी ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में गोकशी की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। संगठन की ओर से सभी मामलों में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिस केवल रिपोर्ट दर्ज कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी राजनगर एक्सटेंशन के खेतों में तीन गोवंश के अवशेष मिले हैं। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर चिकित्सक बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में गोवंश के अवशेष होना पाया गया है। मौके की स्थिति देखकर सामने आया है कि गोकशी के बाद अवशषों को खेतों में लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed