फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Conversion Police investigation detail of 7 bank accounts linked to conversion gang mastermind Baddo

धर्मांतरण केस: बद्दो से जुड़े सात बैंक खातों की डिटेल खंगालेगी पुलिस, मोटी रकम का हुआ लेन-देन

Tue, 13 Jun 2023 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

देश भर में चर्चित हो चुके धर्मांतरण के इस प्रकरण के एक-एक पहलू को सामने लाने के लिए पुलिस ने बद्दो से पूछताछ से पहले पूरा होमवर्क कर लिया है। पुलिस के दो सीनियर अधिकारियों और जांच में शामिल अन्य अधिकारियों ने मिलकर करीब 50 से ज्यादा सवालों का एक चिट्ठा तैयार किया है। 

विज्ञापन
Ghaziabad Conversion Police investigation detail of 7 bank accounts linked to conversion gang mastermind Baddo
पुलिस की गिरफ्त में बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण गिरोह के मास्टर माइंड शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो से जुड़े सात बैंक खातों को भी गाजियाबाद पुलिस खंगालेगी। इन खातों में मोटी रकम का लेनदेन हुआ है। यह बैंक खाते अलग-अलग नाम से खोले गए हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि इन खातों को धर्मांतरण के लिए रकम का लेनदेन करने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस को बद्दो को ठाणे से गाजियाबाद लाने के लिए 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला है। कविनगर थाने की पुलिस टीम फ्लाइट से बद्दो को लेकर मंगलवार तड़के गाजियाबाद पहुंच जाएगी। पुलिस ने बद्दो से पूछताछ के लिए 50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार की है, ताकि धर्मांतरण के खेल की परत दर परत खुलती चली जाएं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मुंब्रा और गाजियाबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में शाहनवाज उर्फ बद्दो को ठाणे की जिला अदालत में पेश किया था। गाजियाबाद पुलिस ने कोर्ट के समक्ष ट्रांजिट रिमांड से संबंधित दस्तावेज पेश किए। कोर्ट ने पुलिस को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। कोर्ट ने इस दौरान उसके खाने और सुरक्षा की व्यवस्था भी करने के लिए आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बद्दो को फ्लाइट से गाजियाबाद लाने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार शाम साढ़े चार बजे उसे लेकर फ्लाइट से चलना था, लेकिन पूरी टीम को टिकट नहीं मिल पाए। रात की फ्लाइट से बद्दो को गाजियाबाद लाया गया। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
 

50 सवालों पर होगा बद्दो और गाजियाबाद पुलिस का आमना-सामना
देश भर में चर्चित हो चुके धर्मांतरण के इस प्रकरण के एक-एक पहलू को सामने लाने के लिए पुलिस ने बद्दो से पूछताछ से पहले पूरा होमवर्क कर लिया है। पुलिस के दो सीनियर अधिकारियों और जांच में शामिल अन्य अधिकारियों ने मिलकर करीब 50 से ज्यादा सवालों का एक चिट्ठा तैयार किया है। 

 

इस फेहरिस्त में बद्दो के गाजियाबाद के 17 वर्षीय किशोर के साथ-साथ फरीदाबाद और चंड़ीगढ़ के किशोर के संपर्क में आने से लेकर धर्मांतरण कराने के इस गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने से संबंधित सवाल शामिल हैं। 
 

पुलिस ने अब तक की जांच में आए बैंक खातों में हुए लेनदेन का भी ब्यौरा निकलवा लिया है, इन बैंक खातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा कितने अन्य लोगों का धर्मांतरण अब तक कराया जा चुका है, बद्दो के तार विदेश से भी जुड़े हैं या नहीं और उसके धर्मांतरण के मॉड्यूल के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।
 

गुमराह किया तो इलेक्ट्रॉनिक सुबूतों को बद्दो के सामने रखेगी पुलिस
कमिश्नरेट के सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाहनवाज उर्फ बद्दो से पूछताछ से पहले उन्होंने न सिर्फ सवालों की फेहरिस्त तैयार की है, बल्कि इन सवालों से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सुबूत भी जुटा लिए हैं। बद्दो ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया तो पुलिस अधिकारी उसके सामने इन सुबूतों को रखेगी और हकीकत जानेगी। इन सुबूतों में धर्मांतरण कर चुके किशोरों के मोबाइल से मिली चैट भी शामिल है। इसके अलावा बैंक अकाउंट की डिटेल और मोबाइल एप से सुबूत जुटाए गए हैं।

एटीएस और आईबी भी करेगी पूछताछ
कमिश्नरेट पुलिस के अलावा शाहनवाज उर्फ बद्दो से एटीएस और आईबी के अधिकारी भी पूछताछ करेंगे। दोनों सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचेंगी। हालांकि सबसे पहले पूछताछ गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी करेंगे और इसके बाद एटीएस और आईबी के सवालों से बद्दो का सामना होगा। पूछताछ का यह दौर कई घंटे तक चलेगा।

रिमांड पूरी होने पर कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश होगा बद्दो
ट्रांजिट रिमांड पूरी होने के बाद गाजियाबाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में उसे कोर्ट में पेश करेगी। कविनगर पुलिस की चिंता अभी से उसकी सुरक्षा को लेकर बढ़ गई है। पूर्व में पत्रकार बनकर आए हमलावरों के अतीक अहमद की हत्या किए जाने और फिर लखनऊ में वकील की यूनिफार्म में कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की हत्या के प्रकरण के कारण पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed