फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Big action of pollution control board, fine of 80.75 lakh imposed on 13 institutions

गाजियाबाद: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, 13 संस्थाओं पर लगाया 80.75 लाख का जुर्माना

Fri, 12 Nov 2021 12:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 12 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रैप के तहत जो कदम उठाने चाहिए, वह नहीं उठाए जा रहे तो संबंधित संस्थाओं पर कार्रवाई की जा रही है। मोदीनगर में एल एंड टी कंपनी पर निर्माण के दौरान प्रदूषण रोकने के लिए जारी आदेशों का पालन करते नहीं पाया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad Big action of pollution control board, fine of 80.75 lakh imposed on 13 institutions
गाजियाबाद में सबसे ज्यादा रहा प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 संस्थाओं पर 80.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में पानी का छिड़काव नहीं करने पर नगर निगम पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मोदीनगर में एल एंड टी कंपनी पर इंडस्ट्रियल कंस्ट्रक्शन के दौरान प्रदूषण के रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाने पर 50 लाख का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रैप के तहत जो कदम उठाने चाहिए, वह नहीं उठाए जा रहे तो संबंधित संस्थाओं पर कार्रवाई की जा रही है। मोदीनगर में एल एंड टी कंपनी पर निर्माण के दौरान प्रदूषण रोकने के लिए जारी आदेशों का पालन करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में नगर निगम की तरफ से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। लगातार इलाके में धूल उड़ रही थी। महामाया स्टेडियम के पीछे कूड़े में आग लगाने पर नगर निगम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और लगाया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गाजियाबाद और हापुड़ में विभिन्न जगहों पर कंस्ट्रक्शन करने पर पांच-पांच संस्थाओं पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed