फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad 100 crore vaccination in India bjp national vice president vijayant jay pandey

गाजियाबाद: '100 करोड़ के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना एतिहासिक है'

Thu, 21 Oct 2021 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि विजयंत जय पांडेय ने कहा कि 100 करोड़ का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना ऐतिहासिक है। देश के सामने बड़ी चुनौती थी, मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एकजुट होकर सुरक्षा अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Ghaziabad 100 crore vaccination in India bjp national vice president vijayant jay pandey
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित माेहन नगर के आईटीएस कॉलेज में धन्यवाद सभा काे संबाेधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगना और विदेशों में आपातकाल की स्थिति के दौरान  वैक्सीन की सप्लाई करना आश्चर्यजनक है। 20 लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सत्ता आने पर लूट और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ जाती थीं। मगर अब कानून का राज है। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडेय ने कहा 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य ऐतिहासिक 
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि विजयंत जय पांडेय ने कहा कि 100 करोड़ का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना ऐतिहासिक है। देश के सामने बड़ी चुनौती थी, मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एकजुट होकर सुरक्षा अभियान शुरू किया। दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण योजना को लागू कर असंभव को संभव बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में देश के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर वैक्सीन दवाई बनाकर देश को सुरक्षित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed