फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaizabad news

बकाया जमा न करने पर ऑफिसर वन सिटी सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaizabad news
बकाया जमा न करने पर ऑफिसर वन सिटी सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। बड़े बकाएदारों से वसूली का जीडीए का अभियान जारी है। प्राधिकरण ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफीसर्स वन सिटी के सेल्स ऑफिस को सील कर दिया। बिल्डर पर 1.90 करोड़ का शमन शुल्क बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया जमा न करने पर जीडीए ने कार्रवाई की।

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक शमन शुल्क जमा नहीं करने के बावजूद बिल्डर के सेल्स ऑफिस से फ्लैटों की बिक्री की जा रही थी। जीडीए ओएसडी वीके सिंह ने बताया कि शमन शुल्क बकाए की वसूली का अभियान जारी है। बिल्डर के शमन शुल्क जमा कराने पर ही सेल्स ऑफिस की सील खोली जाएगी। दूसरी ओर जीडीए प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने नूरनगर में अवैध रूप से विकसित कालेानी में छह भवनों व 21 दुकानों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए बिल्डर भूखंड व दुकानें बेच रहा था। प्रमोटर मुकेश त्यागी के खिलाफ एफआईआर को सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता राजेश वर्मा, विजय चौहान, निहाल सिंह सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed