{"_id":"6ac91268300ce0d5ce0f7e46","slug":"gda-fails-to-carry-out-demolition-despite-orders-businessman-attempts-selfi-mmolation-police-offer-assurances-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आदेश पर भी जीडीए ने नहीं किया ध्वस्तीकरण, कारोबारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आदेश पर भी जीडीए ने नहीं किया ध्वस्तीकरण, कारोबारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने दिया आश्वासन
Fri, 09 Oct 2026 09:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:55 PM IST
सार
गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर एक होटल संचालक ने अतिक्रमण कर रखा है। दो वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। आदेशों के बावजूद भी जीडीए ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर एक होटल संचालक ने अतिक्रमण कर रखा है। दो वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। आदेशों के बावजूद भी जीडीए ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके विरोध में श्याम नगर में रहने वाले मूलचंद गिरी ने शुक्रवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने जीडीए की टीम मौके पर बुलाई और जल्द ही ध्वस्तीकरण कराने का आश्वासन देकर पीड़ित को शांत किया। हालांकि इस दौरान श्यामनगर के लोगों का भी पुलिस को विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन