{"_id":"6acbdc8fe379854c950814c6","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-998309-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नवरात्र के पहले दिन बाजार गुलजार, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नवरात्र के पहले दिन बाजार गुलजार, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र के पहले दिन किराना, मेवा और पूजन सामग्री की दुकानों में रौनक रही। घट स्थापना और पूजा-पाठ के लिए सुबह से ही लोग खरीदारी करने निकले। व्रत रखने वालों ने मेवे, कुट्टू-सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और फलाहार की सामग्री खरीदी। किराना और मेवा कारोबारियों ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान जताया है।
दुकानदारों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए पहले ही जरूरी सामान का स्टॉक जुटा लिया था। बाजार में माता की चुनरी, नारियल, कलश, रोली, मौली, कपूर, धूप-बत्ती और पूजा की थालियों की खूब खरीदारी हुई। तुराबनगर और घंटाघर चौपला के बाजारों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी जारी रही।
व्रत की सामग्री के लिए विशेष तैयारी
नवरात्र में व्रत रखने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किराना और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर विशेष तैयारी की गई है। थोक किराना व्यापारी संदीप सिंघल ने बताया कि बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, मखाना और छुहारे के साथ साबूदाना व व्रत में इस्तेमाल होने वाले आटे का स्टॉक रखा गया है। फलाहार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने पर भी दुकानदारों का जोर है। व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार दामों में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद नवरात्र के पहले दिन खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
त्योहारों से कारोबार को मिलेगी रफ्तार
नवरात्र के साथ शुरू होने वाला त्योहारों का मौसम खुदरा कारोबारियों के लिए अहम माना जाता है। किराना और मेवा कारोबारी संदीप सिंघल ने बताया कि दशहरा और दीपावली तक बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।