{"_id":"6acbe06b0fee988fe50569f8","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-998275-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ई-कार्ट हब में 1.93 लाख रुपये का गबन, टीम लीडर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ई-कार्ट हब में 1.93 लाख रुपये का गबन, टीम लीडर के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालकुआं स्थित ई-कार्ट हब में बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राम भवन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हब में तैनात टीम लीडर के खिलाफ गबन और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता व कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राम भवन सिंह ने बताया कि लालकुआं स्थित एसएस जीटी रोड पर ई-कार्ट का डिलीवरी हब संचालित होता है। इस हब में विपिन नामक युवक टीम लीडर के पद पर कार्यरत था और वही नकद भुगतान की राशि के प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। बीती 23 जुलाई 2026 को जब कंपनी के फाइनेंस ऑडिट हुआ तो इसका खुलासा हुआ। टीम लीडर विपिन ग्राहकों से वसूले गए 1,93,442 रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए बिना ही अचानक हब से गायब हो गया है। गबन का यह मामला उजागर होने के बाद आरोपी ने कंपनी को ई-मेल भेजकर अपने पद से इस्तीफा भी भेज दिया। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि का आरोप है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी की भारी-भरकम रकम हड़प ली है और आपराधिक विश्वासघात किया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विपिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की अग्रिम जांच उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गौतम को सौंपी गई है।