फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: ई-कार्ट हब में 1.93 लाख रुपये का गबन, टीम लीडर के खिलाफ मामला दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालकुआं स्थित ई-कार्ट हब में बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राम भवन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हब में तैनात टीम लीडर के खिलाफ गबन और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता व कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राम भवन सिंह ने बताया कि लालकुआं स्थित एसएस जीटी रोड पर ई-कार्ट का डिलीवरी हब संचालित होता है। इस हब में विपिन नामक युवक टीम लीडर के पद पर कार्यरत था और वही नकद भुगतान की राशि के प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। बीती 23 जुलाई 2026 को जब कंपनी के फाइनेंस ऑडिट हुआ तो इसका खुलासा हुआ। टीम लीडर विपिन ग्राहकों से वसूले गए 1,93,442 रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए बिना ही अचानक हब से गायब हो गया है। गबन का यह मामला उजागर होने के बाद आरोपी ने कंपनी को ई-मेल भेजकर अपने पद से इस्तीफा भी भेज दिया। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि का आरोप है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी की भारी-भरकम रकम हड़प ली है और आपराधिक विश्वासघात किया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विपिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की अग्रिम जांच उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गौतम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed