{"_id":"6a9dcb831c0d81dfd10004a7","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23621-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साढ़े तीन करोड़ से हिंडन एयरपोर्ट मार्ग होगा धूलमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साढ़े तीन करोड़ से हिंडन एयरपोर्ट मार्ग होगा धूलमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट जाने वाले प्रमुख मार्ग पर साइड की कच्ची पटरी जल्द ही पक्की की जाएगी। नगर निगम ने सिकंदरपुर पुलिस चौकी से हिंडन एयरपोर्ट तक करीब एक किमी हिस्से में साढ़े तीन करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की योजना बनाई है।
निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि अभी सड़क के दोनों ओर कच्ची पटरी होने के कारण वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश होने पर यही कच्ची पटरी कीचड़ में तब्दील हो जाती है तो गर्मियों में धूल के गुब्बार उड़ते हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले माह से निर्माण विभाग कार्य शुरू करने की तैयारी में है।