फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: जलभराव तो कहीं सीवर उफने, व्यापारियों और निवासियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड मॉल के पास जलभराव से परेशान व्यापारियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के बैनर तले एकत्र हुए व्यापारियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। वहीं, मोहन नगर स्थित पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी निवासियों ने एमएमएक्स मॉल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मॉल प्रबंधन से सीवर और अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

साहिबाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होते ही एसएम वर्ल्ड मॉल के आसपास जल भराव हो जाता है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और नाले का गंदा पानी दुकानों में पहुंच जाता है। इससे उनका सामान खराब हो रहा है और लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल के महामंत्री शैंकी वोहरा ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है और वह दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इन समस्याओं के कारण व्यापारी दुकानें बंद कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम और स्थानीय पार्षद राहुल शर्मा से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। व्यापारियों ने मांग की कि निगम अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराएं और समस्या का जड़ से निवारण किया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

मॉल से रास्ता बंद होने के विरोध में पार्श्वनाथ पैराडाइज के निवासियों का प्रदर्शन

मोहन नगर स्थित पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी के निवासियों ने प्रदर्शन किया और एमएमएक्स मॉल प्रबंधन से सीवर व अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान की मांग की है। निवासी मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2002 से मॉल के अंदर से जीटी रोड तक आवागमन हो रहा है। सोसाइटी की सीवर लाइन भी मॉल परिसर से गुजरती है और पंप के जरिए मुख्य सीवर लाइन से जुड़ी है। निवासियों ने ए/141 के पास इमरजेंसी एग्जिट को कम से कम पांच मीटर चौड़ा कर जीटी रोड तक पांच मीटर रास्ता देने की मांग की है। उन्होंने आपातकालीन द्वार के रास्ते को भी जस का तस रखने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed