{"_id":"6a2472c7b572d5743d0336f7","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19806-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमन अपहरणकांड: 50 हजार का इनामी गौरव मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमन अपहरणकांड: 50 हजार का इनामी गौरव मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। गनौली गांव निवासी ओमकार उर्फ ओमन के अपहरणकांड के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी गौरव को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने निठोरा मार्ग अंडरपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दूध कारोबारी दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करके शव गंग नहर में फेंकने की बात कही है। हालांकि अभी तक पुलिस कारोबारी को तलाश नहीं कर पाई है। उधर, चिरौड़ी मार्ग पर तीसरे दिन भी परिजन व ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि अभी तीन मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दूध कारोबारी को गाेली मारकर अपहरण करने और 50 हजार के इनामी गौरव की निठोरा मार्ग पर आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अंडरपास पर चेकिंग शुरू की तो उसी दौरान बाइक से गौरव आया। उसे रुकने का इशारा किया,लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। उससे तमंचा बरामद कर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोस्तों के साथ ओमकार की गोलियां मारकर हत्या करके शव मेरठ रोड स्थित गंग नहर में फेंक दिया था। एसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन कारोबारी का पता नहीं चल सका है।