{"_id":"6a00d2d037196015f60e7714","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18798-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संशोधित खबर... राजेंद्र नगर के आदर्श पार्क क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संशोधित खबर... राजेंद्र नगर के आदर्श पार्क क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर के 8 ब्लॉक स्थित आदर्श पार्क के आसपास कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और बच्चों को लावारिस कुत्तों के हमले का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासी पवन शर्मा के अनुसार पार्क और आसपास की सड़कों पर लगे कई बिजली के खंभों की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब हैं। रात के समय रास्तों पर पर्याप्त रोशनी न होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। नगर निगम की एप पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि कई दिनों से लोग अंधेरे और डर के बीच रहने को मजबूर हैं। निवासियों ने नगर निगम से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
जोनल प्रभारी, मोहनगर, सुशील प्रताप का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम को भेजा गया था। जो भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही लाइटें ठीक करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
जोनल प्रभारी, मोहनगर, सुशील प्रताप का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम को भेजा गया था। जो भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही लाइटें ठीक करा दी जाएंगी।
विज्ञापन